Wed. Feb 11th, 2026

नकली बाल, चश्मा और ब्लैकमेलिंग का जाल… NIA स्कॉलर से उगाही करने वाला गिरफ्तार – jaipur blackmailer arrested doctor extorted 10 lakh obscene video lclcn

698cb7245dfaa jaipur blackmailing 110638724

जयपुर में ब्लैकमेलिंग का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शातिर आरोपी ने NIA स्कॉलर डॉक्टर रवि को अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक साल में करीब 10 लाख रुपये वसूल लिए. आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए अपना हुलिया बदलकर रह रहा था, लेकिन आखिरकार पुलिस ने उसे पकड़ लिया.

गिरफ्तारी के वक्त आरोपी ने लंबे नकली बालों की विग और चश्मा पहन रखा था. पहली नजर में वह बिल्कुल अलग व्यक्ति लग रहा था. लेकिन जैसे ही पुलिस ने उसका चश्मा उतारकर बाल पकड़े, उसकी पहचान खुल गई और पूरा भेद सामने आ गया.

यह भी पढ़ें: आंखों में मिर्च, हाथ में चाकू और… जयपुर में दुकानदार से लूट की साजिश नाकाम, Video

आरोपी की पहचान और पृष्ठभूमि

ब्रह्मपुरी थानाधिकारी हेमंत कुमार के अनुसार आरोपी की पहचान सील्वेसटर मायकल फर्नांडीस के रूप में हुई है. वह मुंबई के वसई वेस्ट, पालघर का रहने वाला है. उसने मुंबई से फूड मैनेजमेंट का कोर्स किया है और पिछले करीब डेढ़ साल से जयपुर के केशवपुरा-भांकरोटा इलाके में रहकर फूड से जुड़ा काम कर रहा था.

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि करीब एक साल पहले उसकी मुलाकात NIA स्कॉलर डॉक्टर रवि से हुई थी. बातचीत के दौरान उसने धीरे-धीरे भरोसा जीता और खुद को करीबी परिचित बना लिया.

पुलिस का डर दिखाकर वसूली

इसके बाद आरोपी ने डॉक्टर को डराया कि उनके अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. उसने कहा कि पुलिस कभी भी उन्हें गिरफ्तार कर सकती है. यह सुनकर डॉक्टर घबरा गए और आरोपी से मदद मांगी.

आरोपी ने खुद को पुलिस से जुड़ा हुआ बताना शुरू कर दिया. गिरफ्तारी रुकवाने के नाम पर उसने ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी. वह लगातार धमकी देता रहा कि अगर पैसे नहीं दिए तो पुलिस में शिकायत कर अरेस्ट करवा देगा. इसी डर का फायदा उठाकर उसने एक साल में करीब 10 लाख रुपये वसूल लिए.

शिकायत के बाद गिरफ्तारी

मानसिक रूप से परेशान होकर डॉक्टर रवि ने 10 फरवरी को ब्रह्मपुरी थाने में शिकायत दर्ज करवाई. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तकनीकी और गोपनीय जांच शुरू की और आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखी.

मंगलवार रात पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया. आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे 13 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है. फिलहाल पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है.

—- समाप्त —-

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *