Thu. Mar 19th, 2026

नहर में नवजात का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस – realtimes

47523c5eebfe230945086f07c4a3e87c 1585189381

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कोसला के पास आज गुरुवार को नहर में नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

बताया जा रहा है कि नहर में बहते पानी के साथ एक नवजात का शव दिखाई दिया, जिस पर स्थानीय लोगों की नजर पड़ी। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू पर जांच कर रही है। फिलहाल नवजात की पहचान नहीं हो पाई है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि शिशु का शव नहर में कैसे पहुंचा।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी का माहौल है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को इस संबंध में कोई जानकारी हो, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि मामले का जल्द खुलासा किया जा सके।

 

 

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *