Thu. Apr 9th, 2026

नाबार्ड द्वारा छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक को प्रदान किया गया वित्तीय साक्षरता वैन

a44e3f62f14d5fab4e595cdd810e16a8 729159312

दंतेवाड़ा । राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) द्वारा छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक, आंवराभाठा को आज गुरूवार काे वित्तीय साक्षरता वैन प्रदान की गई। इस पहल का उद्देश्य जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय जागरूकता को बढ़ावा देना है।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक के कॉर्पोरेट ऑफिस रायपुर से विजय वसंत रायकवाड क्षेत्रीय प्रबंधक, मोहित सिंगल, लीड बैंक मैनेजर सुरेन्द्र कुमार काकड़े, बैंक मैनेजर मानोज कुमार, बीपीएम राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन धर्मेंद्र ठाकुर सहित बैंक के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि, इस वित्तीय साक्षरता वैन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को बैंकिंग सेवाओं, बचत, ऋण, बीमा एवं डिजिटल भुगतान के बारे में जानकारी दी जाएगी। इससे ग्रामीण नागरिकों में आर्थिक समझ विकसित होगी और वे विभिन्न वित्तीय योजनाओं का लाभ बेहतर तरीके से उठा सकेंगे। अधिकारियों ने कहा कि, यह पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे लोगों को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी।

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *