Thu. Apr 9th, 2026

नीतीश कुमार के बाद मुख्यमंत्री कौन? बीजेपी के इन खास चेहरों पर मंथन, बिहार एनडीए में हलचल तेज

Nitish k 2026 03 7ebe33f5afcaa7c460fc63175b7dfae6

पटना. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं. अब लगभग तय हो चुका है कि इसके बाद वे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे. इसी बीच भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने साफ कहा है कि NDA गठबंधन में कोई मतभेद नहीं है, सभी फैसले तय प्रक्रिया से होंगे. ऐसे में अब नए मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर चर्चा तेज हो गई है. सूत्रों के अनुसार भाजपा के 7 प्रमुख नेताओं के नाम संभावित सीएम फेस के रूप में सामने आए हैं, जिससे सियासी हलचल और तेज हो गई है.

जानकारों कहते हैं कि मुख्यमंत्री पद को लेकर अंतिम फैसला ही बिहार की राजनीति की नई दिशा तय करेगा. अब सबकी नजर 10 अप्रैल के बाद होने वाली राजनीतिक गतिविधियों पर टिकी हैं जब इस पूरे सस्पेंस पर से पर्दा उठ सकता है. हालांकि, सियासी सरगर्मी तेज है और अब जनता और राजनीतिक गलियारों की नजर इसी बात पर टिकी है कि किन नामों पर मंथन है. सूत्रों के अनुसार, इनमें नित्यानंद राय, सम्राट चौधरी, दिलीप जायसवाल, विजय सिन्हा, रेणु देवी, संजीव चौरसिया और जनक राम शामिल हैं.

नित्यानंद राय: केंद्रीय मंत्री और बड़े मजबूत दावेदार

नित्यानंद राय भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री हैं. बिहार में उनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है. खासकर ओबीसी और पिछड़े वर्गों में उनका अच्छा प्रभाव है. पार्टी के अंदर उन्हें अनुशासित और संगठनात्मक नेता के रूप में देखा जाता है. अगर उन्हें सीएम बनाया गया तो केंद्र और राज्य के बीच बेहतर समन्वय बन सकता है.

सम्राट चौधरी: सीएम फेस पर चर्चाओं में सबसे आगे

बिहार सरकार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का नाम पहले से ही सीएम पद के लिए सबसे ज्यादा चर्चा में है. वे बिहार भाजपा के अध्यक्ष रह चुके हैं और वर्तमान में उप मुख्यमंत्री हैं. कुशवाहा समुदाय से आने वाले सम्राट चौधरी युवा चेहरा माने जाते हैं. उनकी प्रशासनिक समझ और संगठन क्षमता को पार्टी हाईकमान अच्छा मानता है.

दिलीप जायसवाल: अनुभवी नेता और बिहार में मंत्री

दिलीप जायसवाल भी भाजपा के कद्दावर नेता हैं. उन्होंने कई बार मंत्री पद संभाला है. बिहार की राजनीति में उनका लंबा अनुभव है. खासकर व्यापारी वर्ग और शहरी इलाकों में उनकी पहुंच अच्छी है. अगर उन्हें चुना गया तो विकास कार्यों पर फोकस रखने वाले सीएम के रूप में देखा जाएगा.

विजय कुमार सिन्हा: मजबूत प्रशासनिक छवि

विजय सिन्हा भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री रह चुके हैं. वे अपनी साफ-सुथरी छवि के लिए जाने जाते हैं. विधानसभा में उनकी सक्रियता और विरोधी दलों पर तीखे हमलों के कारण वे चर्चा में रहते हैं. संगठन के साथ-साथ जन-संपर्क में भी उनका अच्छा रिकॉर्ड है.

रेणु देवी: महिला और पिछड़े वर्ग का चेहरा

रेणु देवी भाजपा की महिला नेता हैं और वे पूर्व उप मुख्यमंत्री भी रह चुकी हैं. दलित और महिला आरक्षण को ध्यान में रखते हुए उनका नाम अहम माना जा रहा है. पार्टी अगर महिला सीएम बनाना चाहे तो रेणु देवी का नाम सबसे मजबूत विकल्प हो सकता है.

रेस में हैं संजीव चौरसिया और जनक राम

संजीव चौरसिया भाजपा के प्रमुख चेहरे हैं जिनकी ब्राह्मण समुदाय में अच्छी पकड़ है. वहीं जनक राम भी पार्टी के अंदर सक्रिय नेता हैं. दोनों का स्थानीय स्तर पर अच्छा जनाधार है. ये नाम गठबंधन के संतुलन को बनाए रखने में मददगार साबित हो सकते हैं.

NDA में कोई मतभेद नहीं- नीतीन नवीन

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने जोर देकर कहा कि गठबंधन धर्म का पूरी ईमानदारी से पालन हो रहा है, कोई मतभेद नहीं है. नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही फैसला लिया जाएगा. कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी की सोच देश के लिए चुनौती है. विपक्ष मुद्दों से भटक रहा है जबकि NDA विकास की राजनीति पर जोर दे रहा है.

10 अप्रैल के बाद होगा बड़ा फैसला

खरमास खत्म होने के बाद 14 अप्रैल या उसके आसपास नई सरकार बनने की संभावना है. 10 अप्रैल को नीतीश कुमार की शपथ के बाद पटना में NDA की बैठक हो सकती है. इन 7 नामों में से किसी एक को सीएम बनाए जाने की तैयारी चल रही है. JDU की तरफ से डिप्टी सीएम पद पर समझौता संभव है.

बिहार की जनता कर रही इंतजार

यह बयान और नामों की चर्चा बिहार की राजनीति में नया अध्याय शुरू कर रही है. NDA गठबंधन की एकता साफ दिख रही है. अब सभी की नजरें 10 अप्रैल पर टिकी हैं. जिस दिन नीतीश कुमार राज्यसभा शपथ लेंगे और उसके बाद बिहार को नया मुख्यमंत्री मिलने का रास्ता बन जाएगा. ऐसे जनता उम्मीद कर रही है कि नई सरकार विकास और स्थिरता पर फोकस करेगी.

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *