Tue. Mar 24th, 2026

नेतन्याहू का ‘दोहरा वार’! ट्रंप की कूटनीति को समर्थन, बोले- समझौता मंजूर, लेकिन जंग जारी रहेगी – Netanyahu Trump Iran deal Israel Hezbollah strikes Middle East war ntc ksrj

69c1c10ecdf1d leaders of the us and israel donald trump and benjamin netanyahu met each other seven

इजरायल और ईरान के बीच जारी भीषण युद्ध के बीच एक विरोधाभासी स्थिति पैदा हो गई है. जहां एक तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कूटनीतिक सफलता और ‘सकारात्मक बातचीत’ का दावा कर रहे हैं, वहीं इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने स्पष्ट कर दिया है कि उनकी सेना का ‘विनाशकारी अभियान’ थमेगा नहीं.

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से बातचीत के बाद नेतन्याहू ने कहा कि समझौते की संभावना जरूर है, लेकिन इज़रायल अपने सैन्य अभियान नहीं रोकेगा. नेतन्याहू ने कहा कि ट्रंप का मानना है कि युद्ध में इज़रायल और अमेरिका को जो सैन्य बढ़त मिली है, उसका इस्तेमाल एक ऐसे समझौते के लिए किया जा सकता है जो इज़रायल के हितों की रक्षा करे. उन्होंने संकेत दिया कि कूटनीतिक समाधान की एक “खिड़की” खुली है, लेकिन जमीन पर सैन्य दबाव बनाए रखना भी जरूरी है.

दरअसल, बीच ट्रंप ने ईरान के ऊर्जा ढांचे पर हमले पांच दिनों के लिए रोकने की बात कही थी. ट्रंप के मुताबिक, अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दिनों “अच्छी और सकारात्मक बातचीत” हुई और कूटनीतिक समाधान की दिशा में बातचीत जारी रहेगी.

हालांकि इजरायल ने साफ कर दिया है कि उसकी सेना ईरान और लेबनान में लगातार हमले जारी रखेगी. नेतन्याहू ने कहा कि इज़रायली सेना ईरान के मिसाइल और परमाणु कार्यक्रम को निशाना बना रही है और हिज़्बुल्लाह पर भी लगातार हमले किए जा रहे हैं.  नेतन्याहू ने हुंकार भरते हुए कहा, “हम ईरान के मिसाइल और परमाणु कार्यक्रम को धूल में मिला रहे हैं. लेबनान में हिजबुल्लाह पर हमारे हमले पहले की तरह जारी रहेंगे.”

नेतन्याहू ने एक बड़ा दावा करते हुए कहा कि इजरायली सेना ने पिछले कुछ दिनों में दो और ईरानी परमाणु वैज्ञानिकों को मार गिराया है. उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में ऐसी और कार्रवाइयां देखने को मिलेंगी. उन्होंने कहा कि कूटनीति और सैन्य कार्रवाई दोनों साथ-साथ चलेंगी और इज़रायल किसी भी स्थिति में अपने रणनीतिक हितों से पीछे नहीं हटेगा.

इजरायल इस समय ‘दोहरी नीतिट पर चल रहा है. एक तरफ वह अमेरिका के साथ कूटनीतिक मेज पर है, तो दूसरी तरफ वह ईरान की सैन्य कमर तोड़ने के लिए लगातार बमबारी कर रहा है. नेतन्याहू ने साफ किया कि कूटनीति चाहे जो भी हो, इजरायल अपनी सुरक्षा से समझौता नहीं करेगा. 

—- समाप्त —-

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *