Thu. Mar 12th, 2026

नेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट के लिए चयनित हुए सत्येन आनंद उर्फ आनंद मौर्य 

nesnal

डेहरी आन-सोन। रोहतास जिले के डेहरी शहर के सोन तटीय शिवपुर कालोनी निवासी सत्येन आनंद उर्फ आनंद मौर्य का चयन नेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट के लिए हुआ है। ये सातवीं बार झारखंड की ओर से गोवा में 18से 25 मार्च तक आयोजित नेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे।

झारखंड बैडमिंटन एसोसिएशन के सहयोग से गुमला में 6 से 8 फरवरी तक आयोजित राज्यस्तरीय टूर्नामेंट में सत्येन को स्टेट सलेक्शन घोषित किया गया है। उन्होंने राज्यस्तरीय प्रतियोगिता रांची के राम प्रसाद घुइया को पराजित कर स्टेट विनर घोषित किया गयाlझारखंड बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से गुमला डीडीसी दिलेश्वर महतो ने रविवार देर शाम सत्येन को शील्ड प्रदान की।

यहाँ पुलिस लाइन में बने बैडमिंटन कोर्ट में उनका नियमित प्रैक्टिस चलता है। सत्येन के अनुसार अब वे नेशनल टूर्नामेंट की तैयारी में जुटे हैं, ताकि झारखंड समेत बिहार का नाम रोशन कर सकें। उन्हाेंने बताया कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीलिया उच्च विद्यालय में हुई और उच्च शिक्षा वाराणसी स्थित सेंट्रल स्कूल व बीएचयू से हुई। जीवन के पांच बसंत पार कर चुके सत्येन को बचपन से ही बैडमिंटन का शौक है। इन्हें वोकल म्यूजिक में भी रुचि हैl

उपलब्धियाँ

– सातवीं बार नेशनल टूर्नामेंट में हिस्सा लिया।

– 21 बार जिला चैंपियन बने।

– एक दर्जन से अधिक बार झारखंड राज्य विजेता।

– 2015 में हिमाचल प्रदेश में आयोजित नेशनल टूर्नामेंट में खिलाड़ी घोषित।

बिहार में खेल के साथ खेला होता है- सत्येन

बिहार में खेल के साथ खेला होता है, जिस कारण वे झारखंड से खेल रहे हैं। खुशी की बात है कि खेल को बढ़ावा देने को बिहार में खेल विश्वविद्यालय की स्थापना और पंचायत खेल मैदान बनाए जाने लगे हैं। डेहरी मेरी मातृभूमि है खेल के क्षेत्र में उन्नत रही है।

सत्येन के सातवीं बार राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने पर शहरवासिओ में खुशी हैl रालोमो प्रमुख राज्य सभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा,विधायक राजीव रंजन उर्फ सोनू सिंह, पूर्व विधायक सत्यनारायण सिंह,निगरानी डीआईजी नवीन चंद्र झा, डीआईजी सत्यवीर , डा. एस बी प्रसाद, डा.जेएस कश्यप, कन्हैया राम समेत कई बैडमिंटन बढ़ाई देने वालो में शामिल हैl

 

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *