Wed. Mar 4th, 2026

न्यूजीलैंड के खिलाफ वेस्टइंडीज ने अपने स्क्वाड का कर दिया ऐलान 

blank

वेलिंगटन : वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच दिसंबर के महीने में तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। अब इसके लिए वेस्टइंडीज के स्क्वाड की घोषणा कर दी गई है। कप्तान की जिम्मेदारी रोस्टन चेज को सौंपी गई है। वहीं उपकप्तान जोमेल वॉरिकन को बनाया गया है। स्क्वाड में घरेलू क्रिकेट में अच्छा करने वाले प्लेयर्स की एंट्री हुई है।

ओजय शील्ड्स को पहली बार मिला स्क्वाड में मौका
शमर जोसेफ और अल्जारी जोसेफ दोनों खिलाड़ी चोटिल हैं और अभी तक पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए हैं। इसी वजह से सीरीज से बाहर हो गए हैं। टीम में अनुभवी तेज गेंदबाज केमार रोच को वापस बुलाया गया है। वह पहले भी वेस्टइंडीज के लिए अच्छी गेंदबाजी कर चुके हैं। ओजय शील्ड्स को पहली बार वेस्टइंडीज की टेस्ट टीम में शामिल किया है। शील्ड्स और रोच ने हाल में मुश्किल ट्रेनिंग शिविर में हिस्सा लिया था। ताकि इस सीरीज के लिए बेहतरीन तैयारी की जा सके। कवेम हॉज को भी वेस्टइंडीज की स्क्वाड में शामिल किया गया है।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है ये सीरीज
वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड के निदेशक माइल्स बास्कोम्बे ने कहा कि न्यूजीलैंड का दौरा हमेशा से ही कठिन रहा है। एंटीगुआ में ही ट्रेनिंग कैंप में तेज गेंदबाजों के अनुकूल पिचों को डिजाइन किया गया था। जहां प्लेयर्स ने अच्छी तैयारी की है। अब हमारे पास विदेशी दौरे के लिए एक बहुत ही अच्छी टीम है। न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच होने वाली तीन टेस्ट मैचों की यह सीरीज 2025-27 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का भी हिस्सा है। ऐसे में दोनों टीमें अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगी।

न्यूजीलैंड दौरे के लिए वेस्टइंडीज की टेस्ट टीम:
रोस्टन चेज़ (कप्तान), जोमेल वारिकन (उप-कप्तान), एलिक अथानाजे, जॉन कैंपबेल, टेगेनारिन चंद्रपॉल, जस्टिन ग्रीव्स, कावेम हॉज, शाई होप, टेविन इमलाच, ब्रैंडन किंग, जोहान लेने, एंडरसन फिलिप, केमर रोच, जेडन सील्स, ओजे शील्ड्स

टेस्ट सीरीज का शेड्यूल:
पहला टेस्ट: 1-5 दिसंबर 2025 – क्राइस्टचर्च

दूसरा टेस्ट: 9-13 दिसंबर 2025 – वेलिंगटन

तीसरा टेस्ट: 17-21 दिसंबर 2025 – माउंट माउंगानुई

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *