Sun. Mar 1st, 2026

पसंद आ गई युवती की ईयररिंग, दिनदहाड़े वारदात को दिया अंजाम, हुआ अरेस्‍ट

image 2026 02 d0e2bac64246f89f0dc6ca2e9a7b6ba1

होमताजा खबरcrime

पसंद आ गई युवती की ईयररिंग, दिनदहाड़े वारदात को दिया अंजाम, हुआ अरेस्‍ट

Last Updated:

दयालपुर में 24 फरवरी 2026 को ईयररिंग लूट मामले में पुलिस ने आरोपी नासिर को गिरफ्तार कर लूटी गई ईयररिंग बरामद की. जांच जारी है, इलाके में गश्त बढ़ाई गई है.

पसंद आ गई युवती की ईयररिंग, दिनदहाड़े वारदात को दिया अंजाम, हुआ अरेस्‍टZoom

क्राइम न्‍यूज. दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले में हुई ईयररिंग लूट की वारदात को पुलिस ने सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटी गई ईयररिंग भी बरामद कर ली है. मामले में आगे की जांच जारी है.

पुलिस के अनुसार यह घटना 24 फरवरी 2026 की दोपहर की है. एक 20 वर्षीय युवती ने थाना दयालपुर में शिकायत दर्ज कराई थी. युवती ने बताया कि वह अपनी छोटी बहन को स्कूल से लेने जा रही थी. इसी दौरान गली नंबर 11 के पास पीछे से बाइक पर आए एक बदमाश ने अचानक उसके कान की ईयररिंग झपट ली और मौके से फरार हो गया.

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. पीड़िता की शिकायत के आधार पर दयालपुर थाना पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज किया. पुलिस ने FIR नंबर 89/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की.

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों से अहम सुराग जुटाए. सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई. जांच टीम का नेतृत्व दयालपुर थाने के एसएचओ इंस्पेक्टर परमवीर सिंह दहिया ने किया. लगातार प्रयास और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने एक संदिग्ध की पहचान की.

पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए पुराने मुस्तफाबाद इलाके से 34 वर्षीय आरोपी नासिर को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने लूट की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली. इसके बाद पुलिस ने उसके कब्जे से पीड़िता की लूटी गई ईयररिंग भी बरामद कर ली.

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पहले से ही आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है. रिकॉर्ड की जांच करने पर पता चला कि उसके खिलाफ लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट से जुड़े करीब 10 आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह किसी गिरोह से जुड़ा है या नहीं. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि उसने इलाके में और कितनी वारदातों को अंजाम दिया है.

उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है और जरूरत पड़ने पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके.

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सुनसान रास्तों पर सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें. इस गिरफ्तारी को इलाके में बढ़ती स्नैचिंग की घटनाओं पर लगाम लगाने की दिशा में अहम सफलता माना जा रहा है.

About the Author

authorimg

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *