Wed. Mar 4th, 2026

पहले PM मोदी, अब राष्ट्रपति मुर्मू… वर्ल्ड चैंपियन भारतीय महिला टीम का जोरदार अभिनंदन, हरमनप्रीत ने सौंपी वर्ल्ड कप जर्सी

indian women cricket team meets president droupadi murmu presents signed world cup jersey 2025 11 71

Last Updated:

Indian Women Cricket Team Meets President: वर्ल्ड कप जीत के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. कप्तान हरमनप्रीत कौर ने राष्ट्रपति को साइन की हुई जर्सी और ट्रॉफी भेंट की. राष्ट्रपति ने कहा कि टीम ने इतिहास रचा है और नई पीढ़ी के लिए रोल मॉडल बन गई है. इससे पहले टीम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की थी.

राष्ट्रपति से मिली वर्ल्ड चैंपियन टीम, हरमनप्रीत ने दी वर्ल्ड कप जर्सीवर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. (फोटो X/@rashtrapatibhvn)

नई दिल्ली: वर्ल्ड चैंपियन बनी भारतीय महिला क्रिकेट टीम का देशभर में सम्मान जारी है. बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद गुरुवार को टीम इंडिया ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. इस दौरान कप्तान हरमनप्रीत कौर ने राष्ट्रपति को पूरी टीम के हस्ताक्षर वाली वर्ल्ड कप जर्सी और ट्रॉफी भेंट की. भारत ने रविवार को मुंबई में खेले गए ICC महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर इतिहास रच दिया. यह भारतीय महिला क्रिकेट के लिए अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने टीम को इस ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी और कहा कि “आप सभी ने न सिर्फ इतिहास रचा है बल्कि नई पीढ़ी के लिए रोल मॉडल बन गई हैं.” उन्होंने कहा कि यह टीम भारत की असली झलक दिखाती है, “अलग-अलग क्षेत्रों, पृष्ठभूमियों और परिस्थितियों से आईं ये खिलाड़ी मिलकर एक टीम बनीं- टीम इंडिया.”

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *