Wed. Apr 8th, 2026

पीलीभीत में गर्मी से लोगों को मिली राहत, झमाझम बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा

HYP 5822639 cropped 08042026 052558 20240917 145320 watermark 2

वाराणसी: उत्तर प्रदेश में मौसम का कहर जारी है. काले बादलों के आवाजाही के साथ प्रदेश के कई जिलों में आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की संभावना है. भारतीय मौसम विभाग ने इसकी संभावना जताई है. अनुमान है अगले 24 से 48 घण्टों में प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की कमी देखने को मिलेगी. वहीं न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आएगी.
राजधानी लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र से मिले जानकारी के मुताबिक, 8 अप्रैल को  यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही संभाग ने आसमानी आफत देखने को मिलेगी.

इस दौरान बारिश के साथ तेज झोंकेदार हवाएं भी चलेंगी. अनुमान है आज प्रदेश में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से तेज हवाओं का दौर कई जिलों में देखने को मिलेगा. वहीं 9 अप्रैल को प्रदेश के दोनों ही संभाग में आसमान साफ होगा. 10 अप्रैल को भी मौसम ऐसा ही रहने का पूर्वानुमान जताया गया है.

पीलीभीत में झमाझम बारिश

पीलीभीत में भीषण गर्मी के बीच अचानक मौसम ने करवट ली और जिले में बरसात का दौर शुरू हो गया. यहां पिछले दो घंटे से लगातार झमाझम बारिश हो रही है, जिससे मौसम सुहावना हो गया है.

तेज रफ्तार से हो रही बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी है, तो वहीं किसानों की चिंता बढ़ा दी है. खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को भारी नुकसान होने की आशंका है, जिसके चलते किसानों के चेहरों पर मायूसी साफ नजर आ रही है. फिलहाल, जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है.

कई जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट जारी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आज आंधी-बारिश का असर देखने को मिल रहा है. कई जिलों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है. अलीगढ़, मथुरा, आगरा समेत करीब 10 जिलों में ओले गिरने के आसार हैं.

मौसम विभाग ने 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है. वहीं नोएडा, बुलंदशहर, इटावा, जालौन सहित कई जिलों में तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है, जहां 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

मेरठ, गाजियाबाद, बरेली, झांसी समेत कई जिलों में भी मौसम का असर देखने को मिल रहा है. पश्चिम से पूर्वी उत्तर प्रदेश तक मौसम में बदलाव दर्ज किया जा रहा है.

प्रदेश में आंधी-तूफान के साथ बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग के अनुसार, कल तक मौसम इसी तरह बना रहने का अनुमान है.

इन जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना

मौसम विभाग का अनुमान है बुधवार को मुजफ्फरनगर, शामली, रामपुर, बरेली, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, हाथरस,  एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, जालौन, बांदा, चित्रकुट, प्रयागराज, प्रतापगढ़, फतेहपुर, कानपुर, हरदोई, फिरोजाबाद, कन्नौज, उन्नाव, सहारनपुर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, संभल, बदायूं, महोबा, हमीरपुर, झांसी,ललितपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, वाराणसी,आजमगढ़, गाजीपुर, जौनपुर,अमेठी, रायबरेली और आसपास के जिलों में मध्यम  से हल्की बारिश हो सकती है. इस दौरान कुछ जिलों में ओलावृष्टि की भी संभावना है. वहीं कई जिलों में आज तेज झोंकेदार हवाएं भी चलेंगी.

लखनऊ में अचानक गिरेगा पारा, नोएडा में होगी बारिश

बुधवार को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अचानक तापमान में बड़ी गिरावट आएगी. आंधी बारिश के बीच यहां अधिकतम तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस की कमी देखने को मिलेगी. मौसम विभाग का अनुमान है आज यहां न्यूनतम तापमान 17 और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के करीब होगा. वहीं बात नोएडा की करें तो आज वहां भी मध्यम से हल्की बारिश की संभावना है. नोएडा में न्यूनतम तापमान 16 और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के करीब होगा.

नए पश्चिमी विक्षोभ से गिरेगा तापमान

बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया की 11 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा.इसके कारण तापमान में भी उतार चढ़ाव क दौर देखने को मिलेगा.

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *