Wed. Mar 18th, 2026

पुलवामा शहीदों को राष्ट्र का नमन, अमित शाह और नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

1771090623mit Shah 7

पुलवामा शहीदों को राष्ट्र का नमन, अमित शाह और नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

 नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने पुलवामा आतंकी हमले की बरसी पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आतंकवाद मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन है और भारत इसके समूल नाश के लिए दृढ़ संकल्पित है।

गृह मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि पुलवामा में बलिदान देने वाले वीर जवानों के शौर्य और समर्पण को राष्ट्र सदैव स्मरण रखेगा। उन्होंने कहा कि आतंकवाद से लड़ने वाले सुरक्षा बलों और एजेंसियों के साहस के प्रति देश हमेशा ऋणी रहेगा।

मनोज सिन्हा ने पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को नमन करते हुए कहा कि मातृभूमि के प्रति उनकी निष्ठा, बहादुरी और निस्वार्थ सेवा हर नागरिक को प्रेरित करती रहेगी।

नितिन नबीन ने शहीद जवानों के बलिदान को राष्ट्र की सुरक्षा का अमिट प्रतीक बताया। वहीं रेखा गुप्ता ने कहा कि वीर जवानों का अदम्य साहस और शौर्य देश को सदैव प्रेरित करता रहेगा पुलवामा आतंकी हमले की बरसी पर देशभर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए और वीर जवानों के बलिदान को याद किया गया। 

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *