Tue. Mar 24th, 2026

पुष्कर दिखी गजब की आस्था! 1800 मीटर लंबी पगड़ी से सजा सरोवर, 200 महिलाओं ने रचा भक्ति का अनोखा इतिहास

HYP 5812545 1774235351255 2

Last Updated:

Pushkar pagdi mahotsav : अजमेर के पुष्कर में भक्ति और परंपरा का अनोखा संगम देखने को मिला, जहां करीब 200 महिलाओं ने 1800 मीटर लंबी चुनरी-पगड़ी तीर्थराज पुष्कर को अर्पित की. 52 घाटों की परिक्रमा करते हुए मानव श्रृंखला बनाकर यह आयोजन किया गया, जिसने पूरे सरोवर क्षेत्र को आस्था, एकता और उल्लास के रंग में रंग दिया.

ख़बरें फटाफट

अजमेर : अजमेर जिले के पुष्कर तीर्थ स्थल पर आस्था और भक्ति का भव्य नजारा देखने को मिला जहां जयपुर के महिला मंडल की ओर से पगड़ी महोत्सव का आयोजन किया गया. इस विशेष अवसर पर जयपुर, अजमेर और पुष्कर की करीब 200 महिला श्रद्धालुओं ने मिलकर तीर्थ गुरु पुष्करराज को 1800 मीटर लंबी चुनरी-पगड़ी पहनाई. पगड़ी महोत्सव के लिए जयपुर से आशा खंडेलवाल के नेतृत्व में महिला मंडल की सदस्याएं बसों के जरिए पुष्कर पहुंचीं. गाजे-बाजे के साथ सभी महिलाएं बल्लभ घाट पहुंचीं जहां सरोवर की पूजा-अर्चना के बाद पगड़ी महोत्सव की शुरुआत हुई.

महोत्सव के दौरान 52 घाटों पर महिलाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली. ब्रह्म घाट, गऊघाट, बद्री घाट और वराह घाट सहित प्रमुख घाटों पर महिला कार्यकर्ताओं ने सेवाएं दीं. जयपुर की महिलाओं ने लाल चुनरी की साड़ी पहनकर आयोजन में भाग लिया वहीं पुष्कर की महिला कार्यकर्ता पीली साड़ी में नजर आईं. करीब 300 चुनरी साड़ियों से तैयार की गई 1800 मीटर लंबी पगड़ी जब पुष्करराज को पहनाई गई तो पूरे सरोवर क्षेत्र में भक्ति और उल्लास का अनूठा दृश्य देखने को मिला. यह आयोजन श्रद्धा, एकता और परंपरा का सशक्त प्रतीक बनकर सामने आया.

पुष्कर सरोवर की परिक्रमा करते हुए पगड़ी पहनाई
बताया गया कि एक प्रभारी समेत 11-11 महिलाएं मानव श्रृंखला बनाते हुए सरोवर के सभी 52 घाटों की परिक्रमा करते हुए तीर्थ राज पुष्कर को पगड़ी पहनाई. पगड़ी के लिए 6-6 मीटर की करीब 300 चुनरी की साड़ियां उपयोग में ली गई. यानी कुल 1800 मीटर लंबी चुनरी की पगड़ी पहनाई. इसमें करीब 2 से 3 घंटे का समय लगा. आयोजक मंडल की आशा गुप्ता ने बताया कि कुछ साल पहले अजमेर की महिलाओं ने यह महोत्सव आयोजित किया था उसी से प्रेरित होकर जयपुर की महिला मंडल ने भी यह आयोजन करने का संकल्प लिया था. मंडल की आशा गुप्ता ने कहा कि यह आयोजन श्रद्धा, एकता और परंपरा का का प्रतीक है.

About the Author

authorimg

Rupesh Kumar Jaiswal

A Delhi University graduate with a postgraduate Diploma in Journalism and Mass Communication, I work as a Content Editor with the Rajasthan team at News18 India Digital. I’m driven by the idea of turning raw in…और पढ़ें

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *