Mon. Mar 30th, 2026

पेट्रोल पंप पर केरोसिन भी मिलेगा – realtimes

blank

पेट्रोल पंप पर केरोसिन भी मिलेगा

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रविवार को फैसला लिया है कि अब राशन की दुकानों के साथ-साथ पेट्रोल पंप पर भी केरोसिन मिल सकेगा। अब सरकारी तेल कंपनियां तय किए गए पेट्रोल पंपों से भी केरोसिन रख और बांट सकेंगी। हर जिले में राज्य सरकार या केंद्रशासित प्रदेश प्रशासन अधिकतम 2 पेट्रोल पंप चुनेंगे, जहां यह सुविधा दी जाएगी। इन पेट्रोल पंपों पर अधिकतम 5 हजार लीटर तक केरोसिन रखा जा सकेगा।

सरकार ने सप्लाई आसान बनाने के लिए 60 दिनों के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली के नियमों में ढील दी है, ताकि जरूरतमंद परिवारों तक तेल समय पर पहुंच सके।

नियमों में क्या छूट दी गई-

– केरोसिन बांटने वाले एजेंट और डीलरों को लाइसेंस लेने से छूट दी गई

– टैंकरों से केरोसिन उतारने (सप्लाई) के नियम भी आसान किए गए 

– पेट्रोल पंपों पर केरोसिन स्टोर और वितरण की अस्थायी अनुमति दी गई 

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *