Wed. Mar 11th, 2026

पोस्ट ऑफिस में जमा करें ₹1,00,000 और पाएं ₹44,995 का फिक्स ब्याज

asedfgvbhg

पोस्ट ऑफिस: पोस्ट ऑफिस अपने ग्राहकों को बचत खाते पर शानदार ब्याज दे रहा है। पोस्ट ऑफिस में कुछ चुनिंदा बचत खातों पर मिलने वाला ब्याज, देश के दिग्गज बैंकों द्वारा दिए जाने वाले ब्याज से भी ज्यादा है। आज हम यहां आपको पोस्ट ऑफिस की टीडी स्कीम के बारे में बताएंगे, जो बिल्कुल बैंक एफडी की तरह ही होती है और एक तय समय के बाद गारंटी के साथ फिक्स ब्याज के साथ पूरा पैसा वापस मिल जाता है। पोस्ट ऑफिस की एक टीडी स्कीम ऐसी भी है, जिसमें आप सिर्फ 1 लाख रुपये जमा कर 44,995 रुपये का बंपर ब्याज कमा सकते हैं।

पोस्ट ऑफिस में मिल रहा है 7.5 प्रतिशत तक का मोटा ब्याज
पोस्ट ऑफिस में 1 साल, 2 साल, 3 साल और 5 साल की अवधि के लिए एफडी खाता खुलवाया जा सकता है। बताते चलें कि पोस्ट ऑफिस में एफडी खाते टीडी (टाइम डिपोजिट) के नाम से खोले जाते हैं। डाकघर का टीडी खाता बिल्कुल बैंकों के एफडी खाते की तरह ही होता है, जिसमें आपको मैच्यॉरिटी पर फिक्स ब्याज के साथ पूरा पैसा वापस मिल जाता है। डाकघर की बचत योजनाओं की अच्छी बात ये है कि इस पर सीधे तौर पर केंद्र सरकार का कंट्रोल होता है, लिहाजा आपको न सिर्फ सरकारी गारंटी के साथ फिक्स ब्याज मिलता है बल्कि आपका पैसा भी पूरी तरह से सुरक्षित रहता है। डाकघर 1 साल की टीडी पर 6.9 प्रतिशत, 2 साल की टीडी पर 7.0 प्रतिशत, 3 साल की टीडी पर 7.1 प्रतिशत और 5 साल की टीडी पर 7.5 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।

1 लाख रुपये जमा करने पर मिलेगा 44,995 रुपये का फिक्स ब्याज
अगर आप डाकघर में 5 साल की टीडी स्कीम में 1,00,000 रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 1,44,995 रुपये मिलेंगे, जिसमें 44,995 रुपये का फिक्स ब्याज शामिल है। मौजूदा समय में देश का कोई भी बैंक 5 साल की एफडी स्कीम पर 7.5 प्रतिशत का ब्याज नहीं दे रहा है। हालांकि, आपको इस बात का खास ध्यान रखना होगा कि पोस्ट ऑफिस की टीडी स्कीम में सभी आयु वर्ग के ग्राहकों को बराबर ब्याज मिलता है। जबकि, बैंकों में वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य नागरिकों की तुलना में 0.50 प्रतिशत ज्यादा ब्याज मिलता है। कई बैंक 80 साल से ज्यादा उम्र के ग्राहकों को और भी ज्यादा ब्याज ऑफर करते हैं।

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *