Sat. Apr 4th, 2026

बंद होने की खबरों के बीच नागिन 7 में आया बड़ा ट्विस्ट, भूत बंगला फिल्म प्रमोट करने पहुंचे अक्षय – akshay kumar promotes bhooth bangla naagin 7 new promo rajpal yadav tmovj

69d10db34b8e3 akshay kumar joins naagin 7 041005688

अक्षय कुमार कुछ दिन पहले प्रोड्यूसर एकता कपूर के टीवी शो ‘नागिन 7’ के सेट पर दिखे थे. वहां उनकी दमदार डांस परफॉर्मेंस शूट की जा रही थी. उस वक्त माना गया कि अक्षय शो पर अपनी आने वाली फिल्म ‘भूत बंगला’ प्रमोट करने पहुंचे हैं. चूंकि ‘भूत बंगला’ की प्रोड्यूसर एकता कपूर हैं, ऐसे में इस क्रॉसओवर की पूरी उम्मीद थी. अब शो से अक्षय का प्रोमो सामने आ चुका है. 

‘नागिन 7’ में अक्षय कुमार नाग गुरू बनकर आएंगे, जो नागिन बनीं एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी की मुसीबत को हल करेंगे. वो उन्हें ड्रैगन से लड़ने का मंत्र देंगे. अक्षय कुमार के प्रोमो को खुद एकता ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. प्रोड्यूसर ने इस क्रॉसओवर एपिसोड को लेकर अपनी एक्साइटमेंट भी जाहिर की है. 

भूत बंगला-नागिन की दुनिया का हुआ क्रॉसओवर

नए प्रोमो में हम देख सकते हैं कि अक्षय नागिन से कह रहे हैं कि उसका सबसे बड़ा दुश्मन ड्रैगन है. उसपर किसी का बस नहीं चलता, वो सिर्फ खुद की आग से ही मर सकता है. अब नागिन को किसी भी तरह ड्रैगन का खतरा टालना है, ऐसे में अक्षय उनकी मदद के लिए आगे आते हैं. एक्टर का कहना है कि जब भी नागिनों की नागिन परेशान होंगी, वो आते रहेंगे. नागिन की दुनिया में भूतों की एंट्री होने वाली है. 

नागिन 7 के इस खास एपिसोड में अक्षय के साथ-साथ राजपाल यादव भी नजर आएंगे. फैंस इस क्रॉसओवर एपिसोड को 5 अप्रैल यानी कल कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर देख सकेंगे. उन्हें नागिन और भूत बंगला के इस संगम का बेसब्री से इंतजार है. देखना दिलचस्प रहेगा कि अक्षय के आने से क्या शो की टीआरपी में इजाफा आएगा या नहीं. 

क्या बंद हो रहा नागिन 7?

नागिन 7 को लेकर बीते दिनों ये बात चल रही थी कि इस शो को 3 महीने बाद बंद किया जा रहा है. मेकर्स AI का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करने लगे थे, जिससे ऑडियंस काफी निराश थी. उन्हें इसके लिए काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. नागिन 7 की टीआरपी इसके पिछले सीजन्स की तरह छप्पर फाड़ नहीं थी. फिलहाल शो टीआरपी के मामले में टॉप 10 में भी नहीं है. ऐसे में क्या ये शो बंद होगा या चलता रहेगा, इसपर सस्पेंस बना हुआ है.

—- समाप्त —-

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *