Tue. Mar 31st, 2026

बगदाद में अमेरिकी पत्रकार Shelly Kittleson का अपहरण, एक संदिग्ध गिरफ्तार – us independent journalist Shelly Kittleson kidnapped iraq baghdad one arrest ntc drmt

69cc1cc87a3c9 us journalist 311306860

इराक की राजधानी बगदाद में अज्ञात हमलावरों ने अमेरिकी स्वतंत्र पत्रकार शैली किटल्सन को अगवा कर लिया. ये घटना मंगलवार को अल-सादून स्ट्रीट पर स्थित ‘बगदाद होटल’ के पास हुई. इसकी पुष्टि इराक के आंतरिक मंत्रालय ने की है.

मंत्रालय ने बताया कि अपहरण करने वालों का पीछा करने के दौरान उनकी एक कार पलट गई, जिससे सुरक्षा बलों ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि, शैली किटल्सन का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है और उनकी करंट लोकेशन का पता नहीं चल पाया है.

सोशल मीडिया और ‘अल अरबिया’ पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसे इस अपहरण का रियल फुटेज माना जा रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला सड़क किनारे खड़ी है, तभी एक कार वहां रुकती है. कुछ लोग उसे जबरन गाड़ी के अंदर खींच लेते हैं और तेजी से वहां से फरार हो जाते हैं.

कौन हैं शैली किटल्सन?

शैली किटल्सन एक सीनियर स्वतंत्र पत्रकार हैं, जिन्होंने कई सालों तक इराक, अफगानिस्तान और मिडिल-ईस्ट के सबसे खतरनाक इलाकों से रिपोर्टिंग की है. वो फिलहाल अमेरिका-इजरायल-ईरान युद्ध के जमीनी असर को कवर करने के लिए इराक में थीं.

किटल्सन की रिपोर्टिंग ‘अल मॉनिटर’, ‘फॉरेन पॉलिसी’, ‘बीबीसी’, ‘पॉलिटिको’ और ‘न्यू लाइन्स मैगजीन’ जैसे प्रमुख अंतरराष्ट्रीय प्रकाशनों में छपती रही है. उन्होंने इस्लामिक स्टेट (ISIS) के खिलाफ युद्ध और इराक में ईरान समर्थित मिलिशिया की भूमिका पर भी विस्तार से काम किया है.

यह भी पढ़ें: बगदाद में अमेरिकी एंबेसी पर बड़ा हमला, हेलीपैड पर गिरी मिसाइल, धू-धू कर जला परिसर

इराक में पत्रकारों की सुरक्षा पर सवाल

बता दें कि इराक में पत्रकारों और रिसर्च का अपहरण कोई नई बात नहीं है. ये घटना साल 2023 में रूसी-इजरायली रिसर्च एलिजाबेथ त्सुरकोव के अपहरण की याद दिलाती है. एलिजाबेथ को बगदाद के एक कैफे से अगवा किया गया था और उन्हें ईरान समर्थक मिलिशिया ‘कतैब हिजबुल्लाह’ ने 903 दिनों तक कैद में रखा था.

सुरक्षा बलों की कार्रवाई जारी

इराकी आंतरिक मंत्रालय ने कहा है कि सुरक्षा बल शैली किटल्सन को छुड़ाने के लिए लगातार ऑपरेशन चला रहे हैं. मंत्रालय के एक बयान के मुताबिक, पीछा करने पर अपहरण करने वालों की गाड़ी को रोका गया, जो भागने की कोशिश के दौरान पलट गई थी.

—- समाप्त —-

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *