Thu. Feb 26th, 2026

बरसाना में लठमार होली का भव्य समापन, 9 साल का कृष्ण बना आकर्षण

RAW HYP 5785961 img 20260225 135700 6

Last Updated:

Barsana Holi : गुरुवार का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है. चंद्रमा द्वितीय भाव में स्थित होकर धन और वाणी को मजबूत बना रहे हैं. आज आपके निर्णय अनुकूल रहेंगे और मधुर व्यवहार से पारिवारिक माहौल खुशहाल बनेगा. नौकरी, व्यापार और प्रेम संबंधों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. आर्थिक लाभ के भी अच्छे योग बन रहे हैं.

मथुरा : श्रीधाम बरसाना में बुधवार को विश्व प्रसिद्ध लठमार होली का समापन धूमधाम और शांति के साथ हुआ. नंदगांव से पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे हुरियारों ने बरसाना की गोपियों संग रंगों का उत्सव मनाया. इस बार एक 9 वर्षीय कृष्ण स्वरूप बालक विरांश खास आकर्षण का केंद्र बना, जिसने अपने आत्मविश्वास से सभी का मन मोह लिया.

पीली पोखर पर हुआ स्वागत और विश्राम
द्वापर युग से चली आ रही लठमार होली की परंपरा को नंदगांव और बरसाना के लोग आज भी पीढ़ी दर पीढ़ी निभा रहे हैं. मंगलवार को लड्डू होली के बाद बुधवार को लठमार होली का आयोजन हुआ. नंदगांव से सैकड़ों हुरियारे पारंपरिक परिधान धारण कर बरसाना पहुंचे. यहां पहुंचकर सबसे पहले पीली पोखर, जिसे प्रिया कुंड भी कहा जाता है, पर विश्राम किया. बरसाना के लोगों ने नंदगांव के हुरियारों का पारंपरिक तरीके से स्वागत सत्कार किया. विश्राम के बाद हुरियारों ने प्रिया कुंड में स्नान किया और फिर पारंपरिक वेशभूषा में सजे-धजे बरसाना की गलियों की ओर रवाना हुए.

9 वर्षीय कृष्ण रूपी दूल्हा बना चर्चा का विषय
इस बार हुरियारों के बीच एक नन्हा बालक सभी का ध्यान आकर्षित कर रहा था. 9 वर्षीय विरांश कृष्ण स्वरूप दूल्हे के रूप में बरसाना पहुंचा. कद भले ही छोटा था, लेकिन आत्मविश्वास और उत्साह में वह किसी से कम नहीं दिखा. विरांश ने बताया कि वह दूसरी बार बरसाना में होली खेलने आया है. उसने मुस्कुराते हुए कहा कि बरसाना उसकी ससुराल है और वह अपनी सालियों के साथ होली खेलने आया है. नंदगांव से बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी पारंपरिक परिधान में नजर आए. इस नन्हे हुरियारे की मौजूदगी ने माहौल में अलग ही रंग भर दिया. श्रद्धालु भी उसके साथ तस्वीरें लेते दिखाई दिए.

नगाड़ा पार्टी ने बांधा समां
लठमार होली के दौरान नगाड़ा पार्टी भी आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही. जैसे ही नगाड़ों की थाप गूंजी, श्रद्धालु खुद को थिरकने से रोक नहीं सके. देश के विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को और जीवंत बना दिया. होली के रसिया गीतों पर सैकड़ों लोग झूमते नजर आए. कोई कलाकारों के सामने नाच रहा था तो कोई इस ऐतिहासिक पल को अपने मोबाइल में कैद कर रहा था.

देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालु
बरसाना की लठमार होली का साक्षी बनने के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु पहुंचे. राधा रानी के धाम में पहुंचते ही श्रद्धालु रंग और भक्ति में सराबोर नजर आए.. स्थानीय लोगों ने श्रद्धालुओं पर अबीर-गुलाल की वर्षा कर उनका स्वागत किया. पूरे बरसाना में रंगों, भजनों और जयकारों की गूंज सुनाई देती रही.

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *