Sat. Apr 4th, 2026

बलौदाबाजार में छूटे हुए हितग्राहियों के लिये आयुष्मान पंजीयन विशेष शिविर सात अप्रैल से

hy1

बलौदाबाजार । जिले में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत पात्र हितग्राहियों के पंजीयन हेतु विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।

इसी क्रम में 7 अप्रैल 2026 से जिले के सभी विकासखंडों के चयनित ग्रामों में विशेष पंजीयन शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में विशेष रूप से छूटे हुए हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि, विशेष शिविरों के माध्यम से तथा शासकीय अस्पतालों एवं चिन्हित निजी अस्पतालों में भी आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों में विशेष रूप से एक से पांच वर्ष तक के बच्चों के आयुष्मान पंजीयन हेतु विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि मितानिन, स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में बच्चों के शत-प्रतिशत आयुष्मान पंजीयन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं ताकि कोई भी पात्र बच्चा योजना के लाभ से वंचित न रहे।

ऐसे सभी पात्र नागरिक जिनका अभी तक आयुष्मान कार्ड नहीं बना है, वे आवश्यक दस्तावेज (आधार कार्ड, राशन कार्ड आदि) के साथ निकटतम शिविर स्थल या पंजीयन केंद्र में जाकर अपना पंजीयन करा सकते हैं।पंजीयन की प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क है। अधिक जानकारी के लिए आयुष्मान भारत योजना के टोल फ्री नंबर 14555 तथा स्वास्थ्य हेल्पलाइन 104 पर संपर्क किया जा सकता है।

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *