
बांग्लादेश ने पाकिस्तान को तीसरे वनडे में भी हराया
– फोटो : PCB
विस्तार

{“_id”:”69b7afc2e500d5a4e8071cf0″,”slug”:”pak-vs-ban-odi-2026-pakistan-cries-foul-after-series-loss-to-bangladesh-lodges-drs-complaint-with-icc-2026-03-16″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”बांग्लादेश से 11 साल बाद सीरीज हारने पर रो रहा पाकिस्तान!: DRS पर मचाया बवाल, आईसीसी से किस बात की शिकायत की?”,”category”:{“title”:”Cricket”,”title_hn”:”क्रिकेट”,”slug”:”cricket”}}

बांग्लादेश ने पाकिस्तान को तीसरे वनडे में भी हराया
– फोटो : PCB
बांग्लादेश ने रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को तीन मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में 11 रन से हराकर 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली। ढाका के शेरे बंगला नेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में बांग्लादेश की जीत जितनी चर्चा में रही, उतना ही मैच के आखिरी ओवर में हुआ डीआरएस विवाद (डिसीजन रिव्यू सिस्टम) भी सुर्खियों में आ गया। मैच खत्म होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने मैच रेफरी नियामूर राशिद से औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। पाकिस्तान का आरोप है कि बांग्लादेश का आखिरी गेंद से पहले लिया गया रिव्यू नियमों के अनुसार नहीं था।
रोमांचक मैच में बांग्लादेश की जीत
तीसरे वनडे में पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 50 ओवर में 290 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 50 ओवर में 279 रन ही बना सकी और मैच 11 रन से हार गई। इस जीत के साथ बांग्लादेश ने 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली। खास बात यह रही कि पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में यह जीत बांग्लादेश को 11 साल बाद मिली है, जो उनके लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।