Sat. Feb 21st, 2026

बागपत में दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल ने किया सुसाइड, लाइसेंसी पिस्टल से खुद को मारी गोली – Delhi Police constable commits suicide in Baghpat shoots himself with licensed pistol lcly

69990da5c2354 delhi police constable commits suicide in baghpat 214256239

बागपत जिले के दोघट इलाके में अपने गांव में दिल्ली पुलिस के एक 30 साल के कांस्टेबल ने अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मार ली. जिससे उसकी मौत हो गई. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. अधिकारी के मुताबित कांस्टेबल आजमपुर मुलसम के रहने वाला था और उसकी पहचान पीयूष के रूप में हुई है.

अधिकारी ने बताया कि पीयूष को उसके पिता की मौत के बाद 2018-19 में अनुकंपा नियुक्ति कोटे के तहत भर्ती किया गया था. वह कुंवारे थे और उनका बड़ा भाई विदेश में नौकरी करता है. परिवार वालों ने बताया कि पीयूष शुक्रवार को गांव आया था. शाम को उसने अपने घर पर अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मार ली.

यह भी पढ़ें: ‘मर्जी से की है शादी, परेशान किया तो कर लूंगी सुसाइड’, ललितपुर की हिमांशी का प्रेमी राहुल संग VIDEO VIRAL

पीयूष को उसके परिवार वाले गंभीर हालत में बड़ौत के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. दोघट पुलिस स्टेशन के SHO सूर्यदीप सिंह ने कहा कि उन्होंने मौके से मिली पिस्टल जब्त कर ली है. 

पड़ोसियों ने बताया कि शाम अचानक गोली चलने की आवाज आई. जिसके बाद पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए. इस दौरान उन्होंने देखा कि पीयूष गंभीर रूप से घायल है और परिजन उसे अस्पताल लेकर जा रहे थे. 

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

—- समाप्त —-

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *