Mon. Feb 16th, 2026

‘बाबर आजम खुद को King समझता है, लेकिन विराट…’, टीम इंडिया से मिली हार पर फूटा पाकिस्तानी फैंस का गुस्सा – Pakistan fans reaction on babar azam colombo match with india defeat ntc agkp

6991fec5b389e pakistan cricket babar azam 151335967

श्रीलंका के कोलंबो में टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी है. टीम इंडिया ने 61 रनों से जीत हासिल की. टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 176 रनों का लक्ष्य दिया था. हालांकि, पाकिस्तान की पूरी टीम 114 रनों पर 18 ओवर में सिमट गई. 

टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का टीम इंडिया से सिलसिला जारी है. इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों के बीच अब तक 9 बार भिड़ंत हुई है और टीम इंडिया को 8 बार जीत मिली है. 

पाकिस्तानी फैंस को उम्मीद थी कि इस बार के टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को उनकी टीम हरा देगी. लेकिन, हकीकत में पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बहुत ही निराशाजनक प्रदर्शन किया.

समाचार एजेंसी एएनआई से कोलंबो में मिली हार के बाद पाकिस्तानी फैन हारिश से बातचीत की है. हारिश ने कहा कि मैं शिकागो से आया हूं. हम हमेशा पाकिस्तान टीम को सपोर्ट करते हैं. पिछले 6-7 आईसीसी इवेंट्स में हम हर बार पाकिस्तान-भारत का मैच देखने गए हैं. 2017 की चैंपियंस ट्रॉफी, 2021 वर्ल्ड कप, 2022, ऑस्ट्रेलिया, 2024 में न्यूयॉर्क, 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी दुबई में देखने गए. अब 2026 में हम श्रीलंका में हैं.

पिछले तीन-चार टी-20 मुकाबले बहुत अच्छे रहे हैं. मेलबर्न में तो पाकिस्तान लगभग जीत ही गया था, लेकिन हार गया. लेकिन आज का मैच पूरी तरह एकतरफा था. टीम ने बहुत गलतियां कीं.

आज बाबर आजम के लिए बड़ा दिन था. अगर पाकिस्तान की आवाम उन्हें किंग मानती है, तो उन्हें किंग बनकर दिखाना चाहिए. विराट कोहली ऐसे मैच आराम से जिता देता. आपने बाबर आजम को टीम में रखा है तो ऐसे ही मौकों के लिए रखा है. जब तीन-चार विकेट गिर जाते हैं तो वह पारी संभाले. लेकिन आज वह भी आउट हो गए.

यह भी पढ़ें: न हाथ मिलाया न कुछ बात की… कप्तान सूर्या ने पाकिस्तानी सलमान आगा को फिर किया इग्नोर

मेरी राय में बाबर आजम कोई किंग नहीं हैं. कृपया उन्हें किंग मत कहिए. वह टीम में जगह डिजर्व नहीं करते. पाकिस्तान को नई टीम बनानी चाहिए. यह टीम नहीं है, बस कुछ खिलाड़ी अलग-अलग खेल रहे हैं.

पहले आप कहते हैं मैच का बॉयकॉट करेंगे, फिर कहते हैं खेलेंगे, फिर नहीं खेलेंगे. ऐसे में टीम प्रैक्टिस कैसे करेगी. राजनीति खेल में नहीं होनी चाहिए. पॉलिटिक्स अलग होनी चाहिए और गेम अलग. अगर आप खिलाड़ियों पर इतना दबाव डालेंगे कि कभी खेलो, कभी मत खेलो, तो टीम परफॉर्म नहीं कर पाएगी.

आज पहले ओवर में सिर्फ एक रन दिया और एक विकेट लिया. अगर उसी समय दूसरा विकेट गिर जाता और सही गेंदबाजी बदलाव होता, तो मैच अलग हो सकता था. लेकिन गेंदबाजी फैसले गलत रहे. शायन को ऐसे समय पर गेंदबाजी दी गई जब वह फॉर्म में नहीं था. उसी ओवर से भारत ने मोमेंटम पकड़ लिया.

ईशान किशन ने जो भी गेंदबाज सामने आया, उसे मारा. कुछ गेंदबाजों के खिलाफ वह उतना प्रभावी नहीं थे, लेकिन उन्हें देर से लाया गया. तब तक मैच हाथ से निकल चुका था.

175 का स्कोर पाकिस्तान के लिए बहुत बड़ा टारगेट है. पाकिस्तान 140 भी मुश्किल से चेज कर पाता. टीम में बड़े बदलाव की जरूरत है. फखर जमान मैच विनर खिलाड़ी हैं, लेकिन आज उन्हें नहीं खिलाया गया. मोहम्मद नवाज की जगह शायद किसी और बल्लेबाज को मौका दिया जा सकता था.

कुछ खिलाड़ी इंटरनेशनल लेवल के नहीं लगते. ऐसे खिलाड़ियों के इर्द-गिर्द टीम नहीं बनाई जा सकती. सच कहूं तो बहुत गुस्सा आ रहा है. अगर मैच में फाइट होती, मुकाबला बराबरी का होता तो मजा आता. लेकिन एकतरफा हार में कोई मजा नहीं है. भारत इस समय पाकिस्तान से बहुत बेहतर टीम है. कई गुना बेहतर.

—- समाप्त —-

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *