Fri. Apr 10th, 2026

बारिश में अब नहीं डूबेगी दिल्ली, मॉनसून से पहले होने जा रहा ये बड़ा काम delhi govt rekha gupta plans to clean drains and prevent waterlogging before m

Water Logging 2026 03 175614e491a779bef6b4b2b307ee8e9d

होमताजा खबरDelhi

बारिश में अब नहीं डूबेगी दिल्ली, मॉनसून से पहले होने जा रहा ये बड़ा काम

Last Updated:

हर बार मॉनसून में द‍िल्‍ली की सड़कें तालाब बन जाती हैं. हल्‍की बार‍िश में ही द‍िल्‍ली में जलभराव की समस्‍या हो जाती है. अब इससे न‍िपटने के ल‍िए दिल्ली सरकार ने मॉनसून से पहले नालों की सफाई तेज करने के न‍िर्देश दिए हैं.

बारिश में अब नहीं डूबेगी दिल्ली, मॉनसून से पहले होने जा रहा ये बड़ा कामZoom

मॉनसून में जलभराव से बचाने के ल‍िए दिल्‍ली सरकार का एक्‍शन. (File Photo)

Delhi news: हर बार बारिश में डूबती दिल्ली से इस बार निजात मिलने की उम्मीद है. मॉनसून से पहले ही दिल्ली सरकार ने जगह-जगह जलभराव की समस्या से निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली सचिवालय में एक उच्चस्तरीय बैठक कर विभिन्न विभागों को समयबद्ध तरीके से नालों की सफाई और गाद निकासी पूरी करने के निर्देश दिए हैं.

बैठक में पीडब्ल्यूडी, एमसीडी, डीएमआरसी, एनडीएमसी, डीडीए और दिल्ली छावनी बोर्ड सहित कई एजेंसियों के अधिकारी मौजूद रहे. सभी विभागों ने जलभराव से निपटने के लिए अपने-अपने एक्शन प्लान प्रस्तुत किए. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि 30 जून तक हर हाल में नालों से गाद निकालकर निर्धारित स्थानों तक पहुंचाई जाए, ताकि बारिश के दौरान पानी के प्रवाह में रुकावट न आए और जलभराव न हो.

उन्होंने यह भी कहा कि सड़कों, गलियों और बाजारों में जमा कूड़ा अक्सर नालियों को जाम कर देता है, जिससे जलभराव की समस्या बढ़ती है. ऐसे में स्थानीय स्तर पर सफाई व्यवस्था को और मजबूत करने की जरूरत है.

बैठक में मिंटो रोड का उदाहरण देते हुए बताया गया कि पिछले वर्ष वहां जलभराव नहीं हुआ, जबकि पहले यह इलाका समस्या के लिए कुख्यात था. अधिकारियों के मुताबिक, नियमित निगरानी और समय रहते हस्तक्षेप से स्थिति में सुधार हुआ. इसी मॉडल को अन्य इलाकों में लागू करने पर जोर दिया गया.

मुख्यमंत्री ने विभागों के बीच समन्वय की कमी को भी जलभराव का एक बड़ा कारण बताया और चेतावनी दी कि आपसी तालमेल में कमी या लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी.

जलभराव से निपटने के लिए आधुनिक मशीनों और तकनीक के इस्तेमाल पर भी जोर दिया गया. अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जरूरत पड़ने पर उपकरणों की तत्काल खरीद की जाए और संवेदनशील इलाकों में पहले से तैयारी सुनिश्चित की जाए.

साथ ही, अधिकारियों को मॉनसून के दौरान फील्ड में सक्रिय रहने और इंजीनियरिंग स्टाफ के साथ लगातार संपर्क बनाए रखने को कहा गया. मुख्यमंत्री ने यह भी संकेत दिया कि वह खुद बारिश के दौरान विभिन्न इलाकों का दौरा कर स्थिति का जायजा लेंगी.

About the Author

authorimg

प्रिया गौतमSenior Correspondent

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *