बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में तेलंगाना सीमा के पास नांवी और करेर्गुट्टा की पहाड़ियों से नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म करने के लिए सुरक्षाबलों ने व्यापक अभियान शुरू किया गया है।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बड़े नक्सली कैडरों की तलाश और उनका सफाया करना है। नांवी और करेर्गुट्टा पहाड़ियों में सघन सर्च आॅपरेशन चल रहा है। सूत्रों के अनुसार अभियान में बड़ी संख्या में जवान शामिल हैं, जो नांवी और करेर्गुट्टा पहाड़ियों में सघन सर्च आॅपरेशन चला रहे हैं।
