Fri. Apr 10th, 2026

भाजपा में शामिल होते ही पेस को मिली X कैटेगरी की सुरक्षा, जानें क्या होती है यह?

Leander Paes BJP 2026 03 572545e0092a12d19c47b66a6a5c9ef3

होमताजा खबरदेश

भाजपा में शामिल होते ही पेस को मिली X कैटेगरी की सुरक्षा, जानें क्‍या होती है

Last Updated:

पूर्व दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस को भाजपा में शामिल होते ही केंद्र सरकार की ओर से एक्‍स कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है. गृह मंत्रालय ने यह सुरक्षा उनके सार्वजनिक जीवन में बढ़ती सक्रियता को देखते हुए दी है.

भाजपा में शामिल होते ही पेस को मिली X कैटेगरी की सुरक्षा, जानें क्‍या होती है Zoom

केन्‍द्रीय मंत्री किरेन रिजिजू की मौजूदगी में हुए हैं भाजपा में शामिल.

नई दिल्ली. पूर्व दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस को भाजपा में शामिल होते ही केंद्र सरकार की ओर से एक्‍स कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है. गृह मंत्रालय ने यह सुरक्षा उनके सार्वजनिक जीवन में बढ़ती सक्रियता को देखते हुए दी है. पेस ने हाल ही में औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थामा है, जिसके बाद उनकी सुरक्षा को लेकर यह फैसला लिया गया.

गृह मंत्रालय के निर्देश पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवान उनकी सुरक्षा में तैनात किए जाएंगे. एक्‍स कैटेगरी सुरक्षा आमतौर पर उन व्यक्तियों को दी जाती है, जिन्हें थोड़ा बहुत खतरा होता है, लेकिन उनकी सार्वजनिक पहचान और भूमिका को देखते हुए सुरक्षा जरूरी मानी जाती है.

कितने जवान होते हैं तैनात

इस श्रेणी में आमतौर पर 1 से 2 सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाते हैं, जो 24 घंटे शिफ्ट के आधार पर सुरक्षा प्रदान करते हैं. इसमें किसी तरह के कमांडो या अत्याधुनिक हथियारों से लैस विशेष बल शामिल नहीं होते हैं. तैनात सुरक्षा कर्मी मुख्य रूप से व्यक्ति की निगरानी, मूवमेंट के दौरान साथ रहते हैं और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं. एक्‍स कैटेगरी की सुरक्षा में बुलेटप्रूफ वाहन या पायलट गाड़ी जैसी सुविधाएं नहीं दी जातीं, जो उच्च श्रेणी जैसे जेड या जेड प्‍लस सुरक्षा में मिलती हैं. हालांकि, जरूरत के अनुसार स्थानीय पुलिस और प्रशासन भी अतिरिक्त सुरक्षा दे सकते हैं.

इसलिए लिया गया फैसला

गौरतलब है कि पेस लंबे समय तक अंतरराष्ट्रीय टेनिस में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और कई ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुके हैं. अब राजनीति में कदम रखने के बाद उनकी सार्वजनिक गतिविधियां बढ़ने की संभावना है, जिसे ध्यान में रखते हुए यह सुरक्षा कवर दिया गया है.

About the Author

authorimg

Sharad Pandeyविशेष संवाददाता

करीब 20 साल का पत्रकारिता का अनुभव है. नेटवर्क 18 से जुड़ने से पहले कई अखबारों के नेशनल ब्‍यूरो में काम कर चुके हैं. रेलवे, एविएशन, रोड ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर जैसी महत्वपूर्ण बीट्स पर रिपोर्टिंग की. कैंब्रिज…और पढ़ें

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *