Wed. Feb 4th, 2026

भारत अन्य टीमों के लिए सबसे बड़ा खतरा क्यों?:पिछले 27 महीनों में 1081 छक्के लगाए, हर 10वीं गेंद पर जड़ा सिक्स – T20 World Cup: Why India Are The Biggest Threat To Other Teams; Six-hitting And Run Rate Strength

india t20 world cup team india batting t20 wc 2026 six hitting run rate abhishek sharma t20 s 7c4545

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारत सिर्फ पसंदीदा टीम नहीं, बल्कि सबसे आक्रामक, संतुलित और डर पैदा करने वाली टीम बनकर उभरा है। छक्कों की संख्या, रनरेट, 200+ स्कोर और व्यक्तिगत रिकॉर्ड, हर पैमाने पर भारत बाकी टीमों से आगे है। अगर परिस्थितियां अनुकूल रहीं, तो भारत को हराना ही विश्व कप की सबसे बड़ी उपलब्धि मानी जाएगी।


T20 World Cup: Why India Are the Biggest Threat to Other Teams; Six-Hitting and Run Rate strength

टी20 विश्व कप 2026
– फोटो : ANI



विस्तार


भारतीय टीम के सामने आगामी टी20 विश्व कप में दो बड़े लक्ष्य हैं। पहला खिताब का बचाव करने वाली पहली टीम बनने का और दूसरा तीन बार टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बनने का। सूर्यकुमार यादव की अगुआई में टीम इंडिया इन दो लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए उतरेगी। आंकड़े भी बताते हैं कि भारत में वो दमखम है, जिससे टीम खिताब का बचाव करने में सफल रह सकती है।

Trending Videos

अक्तूबक 2023 से अब तक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत का प्रदर्शन सिर्फ शानदार नहीं, बल्कि दबदबा कायम करने वाला रहा है। इस अवधि में भारत ने 48 मुकाबले जीते और सिर्फ आठ हारे हैं। सुपर ओवर को अलग कर दें तो भारत 3-0 से वहां भी अजेय रहा है।

इसका सीधा संदेश है कि टीम इंडिया सिर्फ मैच नहीं जीत रही, बल्कि मैचों को नियंत्रित भी कर रही है। ऑस्ट्रेलिया इस दौरान दूसरी सबसे सफल टीम रही है, लेकिन 28 जीत और 13 हार का उनका रिकॉर्ड भारत से काफी पीछे है। यही अंतर भारत को बाकी टीमों से अलग करता है।

 

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *