Thu. Apr 2nd, 2026

भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 5G, 7000mAh की विशाल बैटरी और अनोखे सेल्फी मिरर के साथ कंपनी ने खेला बड़ा दांव

phone

Realme ने भारत में अपना नया 5G स्मार्टफोन Realme 16 5G लॉन्च कर दिया है और इस बार कंपनी ने बैटरी, डिस्प्ले और कैमरा तीनों पर बड़ा दांव खेला है. खास बात यह है कि इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी, बेहद ब्राइट AMOLED स्क्रीन मिलती है. इसके साथ ही ये भारत का ऐसा पहला फोन है जिसमे एक अनोखा सेल्फी मिरर फीचर दिया गया है, जो इसे बाकी फोन्स से अलग बनाता है.

कीमत और उपलब्धता
Realme 16 5G को भारत में तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है. यह फोन Air Black और Air White कलर ऑप्शन में उपलब्ध है. फिलहाल इसकी प्री-बुकिंग Flipkart और Realme की वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है, जबकि सेल 5 अप्रैल से शुरू होगी.

वेरिएंट (RAM + Storage)    कीमत (रुपये)
8GB + 128GB                   31,999 रुपये
8GB + 256GB                   33,999 रुपये
12GB + 256GB                   36,999 रुपये

ऑफर्स और फायदे
लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी इस फोन पर 12 महीने तक का नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन दे रही है. इसके अलावा, ग्राहक 2,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट या 6,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी ले सकते हैं, जिससे यह डील और भी आकर्षक बन जाती है.

डिस्प्ले और डिजाइन
Realme 16 5G में 6.57 इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत है 4,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है. साथ ही 93% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो इसे प्रीमियम लुक देता है.

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर
यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6400 Turbo प्रोसेसर पर चलता है, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल से लेकर गेमिंग तक स्मूद परफॉर्मेंस देता है. इसमें अधिकतम 12GB RAM और 256GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है. फोन Android 16 पर आधारित Realme UI 7.0 के साथ आता है और कंपनी ने 3 साल के OS अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया है.

कैमरा और खास फीचर
फोन के पीछे डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर शामिल है. खास बात यह है कि रियर कैमरा मॉड्यूल में एक छोटा सेल्फी मिरर दिया गया है, जिससे आप मेन कैमरे से ही बेहतर सेल्फी ले सकते हैं. वहीं, फ्रंट में भी 50 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है.

बैटरी और चार्जिंग
Realme 16 5G में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक चलने के लिए बनाई गई है. इसमें 60W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाता है. कंपनी का दावा है कि यह बैटरी 1,600 चार्जिंग साइकल तक टिक सकती है और एक बार चार्ज करने पर 142 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक दे सकती है.

कनेक्टिविटी और बाकी फीचर्स
फोन में 5G, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.3 और USB Type-C जैसे सभी जरूरी कनेक्टिविटी ऑप्शन मिलते हैं. इसके अलावा इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं. साथ ही IP69 रेटिंग के साथ यह फोन धूल और पानी से भी काफी हद तक सेफ है.

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *