Sun. Mar 1st, 2026

भारत यूएई के साथ खड़ा है…: ईरान के भीषण हमलों के बीच पीएम मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति से की बात

india uae 1 2026 02 bee0e62bc64486294a588253692f72ce

होमताजा खबरदेश

भारत यूएई के साथ खड़ा है…: पीएम मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति से की बात

Last Updated:

ईरान के मिसाइल और ड्रोन हमलों के बीच भारत ने यूएई का समर्थन किया. नरेंद्र मोदी ने शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बात कर हमलों की निंदा और भारतीयों की सुरक्षा पर आभार जताया.

भारत यूएई के साथ खड़ा है...:  पीएम मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति से की बातZoom

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूएईए के राष्‍ट्रपत‍ि (File Photo)

यूएई पर ईरान के मिसाइल और ड्रोन हमलों के बीच भारत ने यूएई के प्रति अपना कड़ा समर्थन और एकजुटता जाहिर की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रव‍िवार को यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान को फोन किया और इन हमलों की कड़ी निंदा की. इस बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने हमलों में मारे गए लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और मुश्किल की इस घड़ी में यूएई के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होने का स्पष्ट संदेश दिया.

फोन पर बातचीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर ल‍िखा, यूएई के राष्ट्रपति, मेरे भाई शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बात की. यूएई पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की और इन हमलों में जान गंवाने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त की. इस मुश्किल समय में भारत यूएई के साथ एकजुटता से खड़ा है. इसके अलावा, पीएम मोदी ने यूएई में रहने वाले विशाल भारतीय समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भी राष्ट्रपति नाहयान का आभार व्यक्त किया. उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत इस क्षेत्र में तनाव को कम करने , शांति, सुरक्षा और स्थिरता का पुरजोर समर्थन करता है.

आंकड़ों में देखिए तबाही

  1. यूएई के रक्षा मंत्रालय ने ईरान द्वारा किए गए इन हमलों का खौफनाक ब्यौरा जारी किया है. यह डेटा बताता है कि ईरान ने किस बड़े पैमाने पर तबाही मचाने की कोशिश की थी, जिसे यूएई के एयर डिफेंस सिस्टम ने काफी हद तक नाकाम कर दिया.
  2. कल से अब तक ईरान ने कुल 165 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं. इनमें से यूएई के वायु रक्षा नेटवर्क ने 152 मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया, जबकि बची हुई 13 मिसाइलें समंदर में जा गिरीं. डिफेंस सिस्टम ने ईरान द्वारा दागी गई 2 क्रूज मिसाइलों का भी पता लगाया और उन्हें इंटरसेप्ट (नष्ट) कर दिया.
  3. ईरान की तरफ से सबसे बड़ा हमला ड्रोन्स के जरिए किया गया. कुल 541 ड्रोन भेजे गए, जिनमें से यूएई ने 506 को मार गिराया. 35 ड्रोन यूएई की सीमा के भीतर गिरे, जिससे कई इमारतों को नुकसान पहुंचा. इन हमलों में 3 लोगों की मौत हो गई. हमलों में 58 लोग घायल हुए हैं, जिनमें भारत, मिस्र, इथियोपिया, पाकिस्तान और श्रीलंका के नागरिक शामिल हैं.
  4. रक्षा मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, सिर्फ रव‍िवार सुबह से यूएई ने 20 इनकमिंग बैलिस्टिक मिसाइलों को नष्ट किया है, जिनमें से 8 समंदर में गिरीं. इसके अलावा आज 2 क्रूज़ मिसाइलों और 311 ड्रोनों को भी हवा में ही तबाह किया गया है.

About the Author

authorimg

Gyanendra Mishra

Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for ‘Hindustan Times Group…और पढ़ें

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *