Last Updated:
Bhiwadi Tapukara Six Lane Road : भिवाड़ी में खजूरिवास टोल से टपूकड़ा तक बनने वाली सिक्स लेन सड़क का काम शुरू हो गया है. प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज कर दी है. इस प्रोजेक्ट से न सिर्फ ट्रैफिक जाम की समस्या कम होगी, बल्कि लोगों का सफर भी तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक होने की उम्मीद है.
भिवाड़ी : भिवाड़ी के खजूरिवास टोल प्लाजा से टपूकड़ा तक बनने वाली सिक्स लेन सड़क का प्रशासन ने औपचारिक रूप से कार्य शुरू कर दिया है. इस दौरान टोल प्लाजा से टपूकड़ा तक हाईवे के दोनों साइड हो रहे अतिक्रमण को प्रशासन द्वारा हटाया जा रहा है. प्रशासन ने कुछ दिन पहले अतिक्रमण हटाने के नोटिस जारी किए थे, जिसके बाद कई लोगों ने स्वेच्छा से अपने अतिक्रमण हटा लिए थे.
भिवाड़ी खिजूरीबास टोल से टपूकड़ा तक साढ़े आठ किमी में सड़क चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण के साथ दोनों ओर सर्विस रोड, आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम और यातायात सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे. इन व्यवस्थाओं से बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या से आमजन को स्थायी राहत मिलने की उम्मीद है. इस सड़क के निर्माण होने से भिवाड़ी के खजूरिवास टोल प्लाजा से लेकर टपूकड़ा तक ट्रैफिक दबाव कम होगा. लेकिन इस सिक्स लेन सड़क का निर्माण होने के बाद भिवाड़ी से अलवर पहुंचने में लोगों को कम समय लगेगा.
6 लेन सड़क से सफर होगा तेज और आसान
इससे पहले भिवाड़ी अलवर बायपास धारूहेड़ा मोड़ से लेकर खिजुरिवास टोल तक करीब 4 किलोमीटर तक सड़क को 6 लाइन का बना दिया गया है. लेकिन खिजुरिवास टोल से टपकुड़ा तक सड़क का निर्माण कराया जा रहा है. साथ ही खिजुरिवास टोल को हटाकर टपूकड़ा से बाहर ले जाने का भी आदेश आ चुके हैं. इस सिक्स लेन सड़क के निर्माण से भिवाड़ी, टपूकड़ा, खुशखेड़ा, कारोली और सलारपुर जैसे प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में आवागमन अधिक सुगम, तेज और सुरक्षित हो जाएगा.
खिजूरीवास-टपूकड़ा मार्ग पर जाम से राहत
भिवाड़ी के खजूरीवास टोल से रोजाना करीब 15 हजार से ज्यादा वाहन गुजरते हैं. ये वाहन कजरिया, होंडा चौक, टपूकड़ा के विभिन्न गांवों, खुशखेरा इंडस्ट्रियल एरिया, करौली इंडस्ट्रियल एरिया सहित दिल्ली और गुरुग्राम से लोग अलवर की ओर जाते हैं. इसके चलते खजूरीवास टोल से टपूकड़ा तक के मार्ग पर अक्सर भारी जाम की स्थिति बनी रहती है. ऐसे में इस सड़क के निर्माण से लोगों को जाम से राहत मिलने के साथ-साथ उनकी यात्रा भी सुगम हो जाएगी.
About the Author

A Delhi University graduate with a postgraduate Diploma in Journalism and Mass Communication, I work as a Content Editor with the Rajasthan team at News18 India Digital. I’m driven by the idea of turning raw in…और पढ़ें
