Thu. Feb 26th, 2026

मनुष–मानव की जोड़ी सिंगापुर स्मैश के सेमीफाइनल में पहुंची, रचा इतिहास

9ebf41b25524502ef4ead8eacaa044e3 1286200853

सिंगापुर।भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ियों मनुष शाह और मानव ठक्कर की जोड़ी ने इतिहास रचते हुए सिंगापुर स्मैश के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। वे विश्व टेबल टेनिस के ग्रैंड स्मैश स्तर की प्रतियोगिता में सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली पहली भारतीय पुरुष युगल जोड़ी बन गए हैं।

छठी वरीयता प्राप्त मनुष–मानव की जोड़ी ने बेल्जियम के मार्टिन एलेग्रो और एड्रियन रासेनफॉसे को सीधे गेमों में 3-0 (11-8, 11-9, 11-9) से पराजित किया। यह मुकाबला 27 मिनट तक चला। भारतीय जोड़ी ने बेल्जियम की इस जोड़ी के खिलाफ अपना आमना-सामना रिकॉर्ड 2-0 कर लिया। उल्लेखनीय है कि बेल्जियम की जोड़ी ने क्वार्टरफाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी को हराकर जगह बनाई थी।

सेमीफाइनल में भारतीय जोड़ी का मुकाबला फ्रांस के चौथी वरीयता प्राप्त सगे भाई फेलिक्स लेब्रून और एलेक्सिस लेब्रून से शुक्रवार को होगा।

इससे पहले दिन में मिश्रित युगल वर्ग में मनुष शाह और दिया चिताले की छठी वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी का सफर क्वार्टरफाइनल में समाप्त हो गया। उन्हें ब्राजील के तीसरी वरीयता प्राप्त ह्यूगो काल्डेरानो और ब्रूना ताकाहाशी की जोड़ी ने 3-0 (11-6, 11-9, 11-5) से पराजित किया।

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *