2025 के महाकुंभ मेले में वायरल हुईं मोनालिसा भोसले ने 11 मार्च को केरल में अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी कर ली। केरल में दोनों के शादी करने के बाद कपल पर लव जिहाद के आरोप लगने लगे। मोनालिसा को फिल्म ऑफर करने वाले निर्देशक सनोज मिश्रा ने भी इसे लव जिहाद करार दिया। अब एक दिन बाद कपल ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। मोनालिसा और फरमान ने लव जिहाद के आरोपों को झुठलाया है। साथ ही फरमान ने मोनालिसा के प्रपोजल और अपने प्यार को लेकर भी बात की।
कपल ने सुनाई अपनी लव स्टोरी
शादी के बाद इस जोड़े ने मीडिया से बातचीत की और अपनी प्रेम कहानी साझा की। इस दौरान फरमान ने अपनी लव स्टोरी के बारे में बताते हुए कहा कि दोनों की मुलाकात एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी। छह महीने तक डेटिंग करने के बाद उन्होंने शादी करने का फैसला किया।
फरमान ने कहा, ‘हमने केरल में इस जगह शादी करने का फैसला किया क्योंकि हमें नयनार मंदिर बहुत पसंद है। केरल के लोग बहुत अच्छे हैं।’ वहीं मोनालिसा ने कहा कि यहां के लोग बहुत सहयोगी हैं। हमने छह महीने तक डेटिंग की।
