मुझे लगा पटाखे हैं…’ कनपटी के पास चली गोली तो क्या था फारूक अब्दुल्ला का हाल
Last Updated:
Farooq Abdullah Attacked: फारूक अब्दुल्ला पर हुई इस जानलेवा हमले की कोशिश का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि हमलावर ने बेहद करीब से पूर्व सीएम पर गोली चलाई. हालांकि सुरक्षाकर्मियों की तुरंत कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया. पुलिस ने आरोपी को मौके से ही पकड़ लिया. आरोपी की पहचान जम्मू निवासी कमल सिंह जमवाल के रूप में हुई है. पूछताछ में उसने दावा किया कि वह पिछले करीब 20 साल से फारूक अब्दुल्ला को मारने की योजना बना रहा था और उसे इस शादी समारोह में मौका मिला.

फारूक अब्दुल्ला को एक शख्स ने बुधवार रात बेहद करीब से गोली मारने की कोशिश की.
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला को एक शख्स ने बुधवार रात गोली मारने की कोशिश है. हालांकि गनीमत यह रही कि सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत ही उस शख्स को पकड़ लिया और फारूक अब्दुल्ला पूरी तरह सुरक्षित बच गए. यह घटना उस समय हुई जब वे जम्मू के ग्रेटर कैलाश स्थित रॉयल पार्क में एक विवाह समारोह में शामिल हुए थे. हमले के बाद फारूक अब्दुल्ला ने बताया कि उन्हें पहले लगा कि शायद पटाखे चल रहे हैं और उन्हें समझ ही नहीं आया कि अचानक क्या हो गया.
फारूक अब्दुल्ला ने घटना को याद करते हुए कहा, ‘मुझे लगा कि पटाखों की आवाज है. मुझे बिल्कुल पता नहीं था कि क्या हो रहा है. अचानक मुझे जल्दी से कार में बैठा दिया गया और तब बताया गया कि गोली चली है.’ अब्दुल्ला ने यह भी बताया कि ‘न तो मैं उस आदमी (आरोपी) को जानता हूं और न ही मुझे उसके बारे में कुछ पता है.’
#WATCH | Jammu, J&K: An incident of firing occurred at a function where JKNC chief Farooq Abdullah and Deputy CM Surinder Choudhary were present. One person has been arrested. No injuries have been reported.
