Mon. Mar 23rd, 2026

‘मेजर इकबाल जिंदाबाद’, धुरंधर 2 से नाराज पाक फैमिली ने लगाए नारे, कहा ‘घटिया’ फिल्म – dhurandhar 2 pakistani family reaction video major iqbal zindabaad box office tmova

69c0ec0f22ceb pak family calls dhurandhar 2 ghatiya chants major iqbal zindabad 23301862

‘धुरंधर: द रिवेंज’ की आंधी पूरे देश में चल रही है. रिलीज के महज कुछ दिनों में ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ का आंकड़ा पार चुकी है. फिल्म को हर जगह से तारीफें ही मिल रही हैं. लेकिन पाकिस्तान की आवाम इससे नाराज हैं. यूके में रह रही एक फैमिली ने धुरंधर 2 देखी और रिव्यू दिया. इनका अब वीडियो वायरल हो रहा है. 

धुरंधर को बताया ‘घटिया’

पाक फैमिली ने फिल्म को बकवास बताया और साथ ही मेजर इकबाल और पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए. मजेदार बात ये है कि इसी फैमिली ने धुरंधर के पहले पार्ट की तारीफ की थी. लेकिन अब पार्ट 2 से बेहद नाखुश नजर आ रहे हैं और इसे कुछ लोगों को खुश करने वाली फिल्म बता दिया है. 

वीडियो में मौजूद लोग एक के बाद एक कैमरे पर आते हैं और कहते दिखते हैं- थर्ड क्लास, मेरी लाइफ में मैंने ऐसी घटिया मूवी नहीं देखी. वहीं एक और शख्स कहता है- आपको पता है ना मेजर इकबाल ने क्या कहा था. हम फिर से आएंगे. फिर घुसेंगे फिर मारेंगे. इसके बाद एक महिला कहती हैं- घटिया और थर्ड क्लास से भी अगर कोई बुरा शब्द है ना तो इस मूवी के लिए है. बहुत ही घटिया फिल्म है. मतलब कुछ भी. 

इसके बाद एक शख्स और कहता है- मान लिया कि एंटी-पाकिस्तान मूवी हैं. लेकिन पहले भी और फिल्में बनी हैं, लेकिन ये तो बहुत घटिया है. इसका तो कोई मुकाबला नहीं है. बिल्कुल बकवास है. ये सिर्फ इंडियन मीडिया को खुश करने के लिए बनाई गई फिल्म है. लॉलीपॉप जैसी फिल्म है. मैंने अभी एक पाकिस्तानी डायरेक्टर से बात की है- उसने कहा इसमें सच जैसा कुछ नहीं है. 

लगे जिंदाबाद के नारे

हैरानी की बात तो तब होती है, जब सभी मिलकर ‘मेजर इकबाल जिंदाबाद’ के नारे लगाने लगते हैं. और कहते हैं- वही सच्चा पाकिस्तानी है. वीडियो में एक और शख्स कहता है कि पहले पार्ट में अक्षय खन्ना ने पूरी मूवी संभाल रखी थी. लेकिन ये वाली तो महाबकवास है. अक्षय को हमने पूरी मूवी में बहुत मिस किया. इसके बाद वीडियो में सभी फिर से पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते दिखते हैं.

वीडियो वायरल होने के बाद इंडियन यूजर्स भी इसपर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं. फैमिली को ट्रोल करते हुए कह रहे हैं कि जब पता था फिल्म में पाकिस्तान को धोया जाएगा तो देखने क्यों गए. सच तो कड़वा ही होता है. वहीं कई और ने लिखा- पहले देख के लिए मजे ले लिए और अब कह रहे हैं,घटिया है. तुमसे किसी ने पूछा था क्या?

आदित्य धर की धुरंधर 19 मार्च को वर्ल्ड वाइड रिलीज हुई, इसके बाद से ही फिल्म के शोज हाउसफुल जा रहे हैं. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म धुरंधर कमाई कर रही है. फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल के साथ सारा अर्जुन-राकेश बेदी भी हैं.

—- समाप्त —-

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *