रायपुर। मॉड्यूलर आपरेशन थियेटर बनाने के नाम पर डाॅ. राजेन्द्र बांठिया से 5 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाला प्रशांत शर्मा को रायपुर पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।
डाॅ. राजेन्द्र बांठिया ने 15 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज कराया था। पुलिस के अनुसार, डाॅ राजेंद्र ने अपने बांठिया नर्सिंग होम के आपरेश्न थियेटर को मॉड्यूलर बनाने के लिये विंडटेक कंपनी के संचालक प्रशांत शर्मा को दो अलग अलग किश्तों में कुल 5 लाख रुपये दिया था, जो कार्य न कर धोखाधड़ी किया गया है। सिविल लाईन पुलिस धारा 318 (4) बी.एन.एस. दर्ज कर पड़ताल कर रही थी। दिल्ली गई टीम ने आरोपित को पकड़ कर रायपुर ले आई है।
