Thu. Mar 5th, 2026

मोदी ने नवा रायपुर में किया छत्तीसगढ़ विस भवन का उद्घाटन

modi

रायपुर।  छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को नवा रायपुर में बने नये विधानसभा भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने भवन परिसर में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भव्य प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। 

273 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह इको-फ्रेंडली विधानसभा भवन 20.78 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला हुआ है। उद्घाटन समारोह में राज्यपाल रमेन डेका, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित मंत्रिमंडल के सदस्य, जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। 

नवा रायपुर के सेक्टर-19 में बना यह भवन आधुनिकता और पारंपरिक वास्तुकला का अनूठा मिश्रण है। इसकी डिजाइन में भारतीय महलों की झलक दिखाई देती है, जबकि इसका आकार देश के राष्ट्रपति भवन से मेल खाता है। परिसर में हरियाली, जल और ऊर्जा संरक्षण की अत्याधुनिक व्यवस्था इसे ग्रीन बिल्डिंग की श्रेणी में शामिल करती है।

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *