मौत का गड्ढा:गड्ढे में गिरे इंसान को देख नहीं जगी इंसानियत, मदद के बजाय बनाते रहे वीडियो; महिला ने बताई हकीकत – Delhi Kamal Death Case Even After Seeing A Person Fallen Into A Pit Humanity Did Not Awaken
दिल्ली के जनकपुरी इलाके में जलबोर्ड के किए गए गड्ढे में युवक की बाइक सहित गिरने की जानकारी अल सुबह होने पर भी लोग पुलिस को सूचना देने से कतराते रहे। तमाशबीन की तरह खड़े होकर वहां फोन से वीडियो बनाने और फोटो खींचने में लगे रहे।
यह कहना है कि उस महिला का, जिसने कमल को गड्ढे में गिरा हुआ देखकर सबसे पहले पुलिस को सूचना दी। उसने बताया कि बच्चे को स्कूल ले जाने के दौरान उसे युवक के गड्ढे में गिरने का पता चला।
महिला परिजनों के साथ सागरपुर इलाके में रहती हैं। उनका बेटा आंध्रा सोसाइटी से संचालित स्कूल में पढ़ता है। महिला ने बताया कि वह रोजाना सुबह बेटे को लेकर स्कूल उसी रास्ते जाती हैं जहां जलबोर्ड की ओर गड्ढा किया गया है।
3 of 12
जल बोर्ड के गड्ढे में गिरा बाइक सवार, मदद न मिलने से तपड़कर मौत, बाइक निकालती टीम
– फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को वह वहां से गुजर रही थी तो उसने गड्ढे में बाइक देखी। नजदीक जाने पर उन्हें युवक दिखाई दिया। उसने तुरंत आसपास मौजूद रिक्शा चालक सहित अन्य लोगों को यह जानकारी दी। इसका पता चलते ही वहां काफी लोग जमा हो गए लेकिन किसी ने भी पुलिस को फोन नहीं किया।
4 of 12
जल बोर्ड के गड्ढे में गिरा बाइक सवार, मदद न मिलने से तपड़कर मौत, बाइक निकालती टीम
– फोटो : अमर उजाला
काफी भीड़ जमा थी लेकिन पुलिस नहीं पहुंची थी
स्कूल में बेटे को छोड़कर लौटी तो वहां काफी भीड़ जमा थी लेकिन पुलिस नहीं पहुंची थी। इस पर उसने खुद ही पुलिस को फोन किया। हालांकि पहले लगा कि सूचना देने पर पुलिस उसे थाने बुलाएगी, पूछताछ करेगी लेकिन मन नहीं माना और पुलिस को सूचना दी।
5 of 12
जल बोर्ड के गड्ढे में गिरा बाइक सवार, मदद न मिलने से तपड़कर मौत, बाइक निकालती टीम
– फोटो : अमर उजाला
रात 12:22 बजे पता चल गया था युवक गड्ढे में गिरा, पुलिस को नहीं दी सूचना
दिल्ली के जनकपुरी में दिल्ली जल बोर्ड की ओर से खोदे गए गड्ढे में बाइक सवार कमल ध्यानी के गिरने की सूचना अधिकारियों को नहीं देने के आरोप में उप-ठेकेदार राजेश कुमार प्रजापति (47) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस गार्ड योगेश को भी तलाश रही है, जिसने घटना की जानकारी उप ठेकेदार को दी थी। हादसे के बाद से वह लापता है। इस बीच, कमल के परिजनों ने पुलिस और जल बोर्ड के खिलाफ कोर्ट जाने का फैसला किया है।