Sat. Mar 21st, 2026

‘यह ईद खुशियों वाली हो, खूब बरकत हो’; शाहरुख खान ने फैंस को दी ईद की मुबारकबाद; शेयर किया पोस्ट – Eid Mubarak: Shah Rukh Khan Extends Wishes To Fans On Eid Ul Fitr Shares Post Love And Light To One And All

shaharakha khanashaharakha khana 0ff845c950967e26de8900bb01f2ac99

21 मार्च को ईद का त्योहार खूब उल्लास के साथ मनाया गया है। इंडस्ट्री में भी खूब रौनक देखने को मिली है। तमाम सितारों ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को बधाई दी है। बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने ईद के अवसर पर सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया है। उनकी मुबारकबाद के बाद फैंस की ईद मुकम्मल हो गई है।

Trending Videos



प्यार और खुशहाली के लिए की कामना


शाहरुख खान ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपनी एक फोटो साझा की है, जिसमें वे सलाम करते नजर आ रहे हैं। इसके साथ कैप्शन लिखा है, ‘आपको और आपके परिवार को ईद की बहुत-बहुत मुबारकबाद। यह ईद आपके लिए खुशियों भरी हो। अमन और बरकतों वाली हो। सभी के लिए ढेर सारा प्यार और रोशनी। यह दुआ है कि हम जो भी मांगें, वह सब हमें मिले। कहीं ज्यादा बढ़कर मिले। ईद मुबारक’।

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *