Tue. Feb 24th, 2026

यादव समाज ने की फिल्म “यादव जी की लव स्टोरी” पर रोक लगाने की मांग…

1d8af085f8f31f973281c72e2cf358e3 915928941

रायगढ़। यादव समाज ने ओम ठकुरानी प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित फिल्म “यादव जी की लव स्टोरी” के पोस्टर, ट्रेलर और सोशल मीडिया प्रचार सामग्री को लेकर सोमवार को रायगढ़ कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा। समाज के पदाधिकारी का कहना है कि फिल्म में यादव समाज की छवि को एक वर्ग विशेष के संदर्भ में जिस प्रकार प्रस्तुत किया गया है, उससे समाज की भावनाओं को गहराई से आहत किया गया है।

जिला प्रशासन से विवादित फिल्म के प्रदर्शन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की मांग की गई है समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि यादव समाज सदैव राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण में अग्रणी रहा है। ऐसे में यदि किसी माध्यम से समाज की गरिमा पर प्रश्नचिह्न लगता है, तो व्यापक स्तर पर पीड़ा और रोष उत्पन्न होना स्वाभाविक है।

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सहित पूरे देश के लाखों यादव समाजजनों के हृदय में चिंता और असंतोष का माहौल बन रहा है ज्ञापन में जिला प्रशासन से आग्रह किया गया है कि विवादित फिल्म के प्रदर्शन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाकर निष्पक्ष और गहन जांच सुनिश्चित की जाए।

साथ ही इस विषय को केन्द्रीय नेतृत्व के संज्ञान में लाकर राष्ट्रीय स्तर पर उचित निर्णय लेने और फिल्म पर रोक लगाने की मांग की गई है, ताकि किसी भी प्रकार की जातिगत भावनाओं के भड़कने से रोका जा सके और सामाजिक समरसता बनी रहे।यादव समाज ने मुख्यमंत्री से उम्मीद जताई कि उनकी संवेदनशील नेतृत्व शैली और सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता के तहत समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए संतुलित एवं न्यायपूर्ण निर्णय लिया जाएगा।

 

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *