Sun. Mar 1st, 2026

यूट्यूबर पर हमले का आरोपी ढेर:गाजियाबाद मुठभेड़ में 10 मिनट तक फायरिंग, सीने में लगी गोली; पुलिसकर्मी भी घायल – Zeeshan, Accused Of Attacking Youtuber Died In Ghaziabad Police Encounter

gajayabtha mathabhaugdha ma yatayabra para hamal ka aarapa dhara 45ba215ecb6ad7afc9de6ebddda42d84.jp

गाजियाबाद के लोनी में यूट्यूबर सलीम वास्तविक पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। यह मुठभेड़ लोनी अंडरपास के पास निठौरा अंडरपास के निकट हुई। मुठभेड़ के दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

एडिशनल डीसीपी क्राइम पीयूष सिंह ने बताया कि पुलिस और बाइक सवार बदमाश के बीच करीब 10 मिनट तक फायरिंग हुई, जिसमें बदमाश की ओर से 10 राउंड गोलियां चलाई गईं। लोनी पुलिस और देहात स्वाट टीम ने उनके नेतृत्व में यह मुठभेड़ की। इसमें एक बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ, जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

मृत बदमाश की पहचान जीशान निवासी नगला सैफी, जिला अमरोहा के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इसी बदमाश ने सलीम पर चाकू से हमला किया था। सीसीटीवी फुटेज में वह बाइक पर पीछे बैठा दिखाई दिया था और कुर्ता पजामा पहने हुए था। मौके से हमले में प्रयुक्त चाकू, एक पिस्टल, कारतूस और एक बाइक बरामद की गई है।

जीशान अमरोहा का रहने वाला था। उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। सीसीटीवी फुटेज से पहचान की पुष्टि होने के बाद पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को देखकर उसने फायरिंग कर दी, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायल पुलिसकर्मी में सचिन कुमार और विपिन ठाकुर हेड कांस्टेबल हैं। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर और सीने में गोली लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *