रणवीर सिंह धमकी मामले में क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, आरोपी हैरी बॉक्सर के खिलाफ जारी किया लुक आउट नोटिस – Ranveer Singh Threatening Case Mumbai Crime Branch Issues Loc Against Lawrence Bishnoi Gang Member Harry Boxer
{“_id”:”69992fea150f16645c09dcf1″,”slug”:”ranveer-singh-threatening-case-mumbai-crime-branch-issues-loc-against-lawrence-bishnoi-gang-member-harry-boxer-2026-02-21″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”रणवीर सिंह धमकी मामले में क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, आरोपी हैरी बॉक्सर के खिलाफ जारी किया लुक आउट नोटिस”,”category”:{“title”:”Bollywood”,”title_hn”:”बॉलीवुड”,”slug”:”bollywood”}}
Ranveer Singh Threatening Case: रणवीर सिंह को मिली धमकी के मामले में अब मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक बड़ा एक्शन लिया है। जानिए किसके खिलाफ जारी किया लुक आउट सर्कुलर…
रणवीर सिंह धमकी मामला – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को धमकी मिलने के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच तेजी से जांच कर रही है। अब इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने बड़ा एक्शन लेते हुए लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक प्रमुख कथित सदस्य हरिचंद्र उर्फ हैरी बॉक्सर के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया है। पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की है कि यह कार्रवाई अभिनेता के मैनेजर को मिले धमकी भरे वॉयस नोट और फिरौती की मांग के संबंध में प्रारंभिक जांच के बाद की गई है।
Trending Videos
हरिचंद्र उर्फ हैरी बॉक्सर के खिलाफ जारी किया सर्कुलर
मुंबई क्राइम ब्रांच ने बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को धमकी देने वाले लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य हरिचंद्र उर्फ हैरी बॉक्सर के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया है। पुलिस ने रणवीर सिंह के मैनेजर को मिली धमकी भरी वॉयस नोट को सत्यापन के लिए पंजाब और हरियाणा भेजा था। मुंबई पुलिस के अनुसार, वॉयस नोट भेजने वाले ने खुद को हैरी बॉक्सर बताया और 20 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की।
Mumbai | The Mumbai Crime Branch has issued a Look Out Circular (LOC) against Lawrence Bishnoi gang member Harichandra alias Harry Boxer for threatening Bollywood actor Ranveer Singh. Police had sent the threatening voice note received by Ranveer Singh’s manager to Punjab and…