रिंकू सिंह ने ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद अपने दिवंगत पिता खानचंद सिंह के लिए एक बहुत ही भावुक पोस्ट साझा की है. उनके पिता का 27 फरवरी को निधन हो गया था और वे लंबे समय से स्टेज 4 लिवर कैंसर से जूझ रहे थे. रिंकू ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि उन्होंने कभी इतनी लंबी अवधि अपने पिता के बिना नहीं बिताई थी.
