Wed. Mar 11th, 2026

रेलवे निर्माण सामग्री की चोरी करने वाले सात आरोपित गिरफ्तार

ee612190f43553275496d7c39f4eb415 64260850

धमतरी। रेलवे निर्माण सामाग्रियों की चोरी करने वाले सात आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी के छड़ व वाहन को जब्त कर सभी के खिलाफ पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है।

कुरूद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी अमन कुमार दुबे पुत्र विष्णुशंकर दुबे उम्र 26 वर्ष निवासी एनएच बैस कैम्प खोल्हा, अभनपुर, जिला रायपुर ने नौ सितंबर 2025 को लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आठ व नौ सितंबर 2025 की रात करीब दो-तीन बजे के बीच अज्ञात चोरों ने ग्राम कन्हारपुरी के पास रेलवे टीएसएस निर्माणाधीन स्थल से 32 एमएम की लोहे की सरिया 120 नग को चोरी कर ले गया है।

छड़ की अनुमानित कीमत करीब एक लाख 80 हजार रुपये है। रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर पतासाजी में जुटी हुई थी। विवेचना के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, तो विष्णु दास मानिकपुरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, तो चोरी की घटना को अन्य साथियों के साथ चोरी करना स्वीकार किया।

पुलिस ने रेलवे की निर्माण सामाग्री चोरी करने वाले चंद्रभुषण सिंह, शेख फैजल, टी शिव कुमार, ओमप्रकाश बंजारे, सुग्रीम राम एवं आकाश गुप्ता को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान सभी आरोपितों ने चोरी करना स्वीकार किया।  पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर उसके पास रखे छड़ व चोरी में उपयोग किए वाहन को जब्त कर लिया है। आरोपितों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपितों में विष्णु दास उर्फ लालू 42 वर्ष निवासी भाठापारा बगदेही, थाना कुरूद, जिला धमतरी, चंद्रभुषण सिंह उर्फ बिट्टू 32 वर्ष निवासी सुपेला पांच रास्ता, भिलाई, जिला दुर्ग, शेख फैजल 25 वर्ष, निवासी पावर हाउस कैम्प, श्याम नगर, भिलाई, टी शिव कुमार उम्र 30 वर्ष निवासी भिलाई कैम्प-एक, थाना छावनी.

ओमप्रकाश उर्फ भक्कू बंजारे उम्र 36 वर्ष, निवासी सतनामी पारा, कोटा रायपुर, सुग्रीम राम उम्र 38 वर्ष निवासी खुलासा, थाना जामों, जिला सीवान (बिहार) हाल मुकाम प्रगति नगर, गुढ़ियारी, रायपुर और आकाश गुप्ता उम्र 33 वर्ष निवासी शीतला चौक भाठागांव, रायपुर शामिल है। उल्लेखनीय है कि प्रकरण में संलिप्त तीन आरोपितों के विरुद्ध पूर्व से आपराधिक रिकार्ड दर्ज हैं।

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *