Fri. Feb 13th, 2026

रेहान वाड्रा और अविवा बेग का वाइल्डलाइफ एडवेंचर सोशल मीडिया पर वायरल.

rehan aviva 2026 02 c601f042ca0da529dee6ad06b551e7f9

होमताजा खबरदेश

प्रियंका की होने वाली बहू का खास अंदाज, जंगल में बेटे संग कैंडल लाइट डिनर

Last Updated:

Rehan Vadra Aviva Begs Latest Pictures: प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा और उनकी मंगेतर अविवा बेग इन दिनों वाइल्डलाइफ एडवेंचर का लुत्फ उठा रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में खुले रास्ते पर बाघ और खिड़की से झांकता भालू नजर आ रहा है. लंबे समय से दोस्त रहे इस जोड़े का प्रकृति और फोटोग्राफी के प्रति गहरा लगाव है. लाइमलाइट से दूर रहने वाला यह कपल अपनी सादगी के लिए चर्चा में है.

प्रियंका की होने वाली बहू का खास अंदाज, जंगल में बेटे संग कैंडल लाइट डिनरZoom

प्रियंका गांधी की होने वाली बहू और बेटा रेहान कैंडल लाइट डिनर करते नजर आए.

नई दिल्‍ली. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान राजीव वाड्रा इन दिनों अपनी मंगेतर अविवा बेग के साथ वाइल्डलाइफ एडवेंचर का आनंद ले रहे हैं. आज सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर खूब पसंद किए जा रहे हैं. इन विजुअल्स में कहीं रास्ते पर खुले में बाघ टहलता दिख रहा है तो कहीं खिड़की के पीछे कमरे में भालू नजर आ रहा है. यह जोड़ा प्रकृति के बीच इस रोमांचक सफर का लुत्फ उठा रहा है. अवीवा ने तस्‍वीरें इंस्‍टाग्राम पर शेयर की, जिसमें दोनों कैंडल लाइट डिनर करते नजर आ रहे हैं. दोनों की कुछ तस्‍वीरें ऐसे भी हैं जहां ये यंग कपल हाथों में हाथ डाले सैर-सपाटा कर रहा है. पोस्‍ट के साथ अवीवा ने कैप्‍शन में लिखा, ‘बेस्‍ट स्‍टार्ट टू द ईयर.’ हालांकि यह नहीं बताया गया कि किस लोकेशन पर दोनों फुर्सत के पल बिता रहे हैं. हाल ही में दोनों ने सगाई की है.

कौन हैं अविवा बेग?
अविवा बेग जल्द ही गांधी परिवार की बहू बनने वाली हैं. वह एक नामचीन फैशन डिजाइनर और उद्यमी हैं. अविवा अपनी सादगी और एलिगेंट स्टाइल के लिए जानी जाती हैं. रेहान और अविवा लंबे समय से दोस्त रहे हैं और अक्सर एक-दूसरे के साथ समय बिताते देखे जाते हैं. उनकी हालिया सगाई की खबरों ने प्रशंसकों के बीच काफी उत्सुकता पैदा कर दी है.

View this post on Instagram

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *