
आईपीयल : IPL 2026 में एक बड़ा रिकॉर्ड खतरे में नजर आ रहा है और इस बार मुकाबला है तीन दिग्गजों के बीच है। IPL 2026 में रोहित शर्मा, एमएस धोनी और विराट कोहली जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। इन तीनों दिग्गजों के निशाने पर एबी डिविलियर्स का वो ऐतिहासिक रिकॉर्ड है, जो सालों से अटूट बना हुआ है।
दरअसल, एबी डिविलियर्स के नाम IPL इतिहास में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने 2021 में संन्यास लेने से पहले 184 मैचों में 12 बार यह अवॉर्ड अपने नाम किया था। उनके रिटायर होने के बाद भी चार सीजन बीत चुके हैं, लेकिन कोई भी खिलाड़ी इस रिकॉर्ड को पार नहीं कर पाया है। एबी इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं, जिनके नाम 10 से ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच जीतने का कारनामा दर्ज है। अब IPL 2026 में यह रिकॉर्ड टूट सकता है। रोहित शर्मा और एमएस धोनी के नाम 10-10 प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड हैं, जबकि विराट कोहली 9 अवॉर्ड के साथ इस सूची में थोड़ा ही पीछे हैं। ऐसे में अगर इन तीनों में से किसी का भी सीजन शानदार रहा, तो एबी डिविलियर्स का महाकीर्तिमान चकनाचूर हो जाएगा।
IPL में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी
एबी डिविलियर्स – 12
क्रिस गेल – 10
रोहित शर्मा – 10
एमएस धोनी – 10
विराट कोहली – 9
डेविड वॉर्नर – 9
यूसुफ पठान – 9
शेन वॉटसन – 9
विराट और रोहित के पास ज्यादा चांस
जहां रोहित शर्मा और विराट कोहली की योजना अगले कुछ साल IPL में खेलने की है, वहीं धोनी के भविष्य को लेकर सवाल बने हुए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि धोनी का ये आखिरी सीजन हो सकता है। चेन्नई सुपर किंग्स ने ट्रेड डील के जरिए संजू सैमसन को टीम में शामिल किया था, जिसके बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि धोनी अब खिलाड़ी के रूप में टीम से अलग होकर मेंटर या कोचिंग भूमिका निभा सकते हैं। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब धोनी के रिटायरमेंट की चर्चा हो रही है। पिछले कई सालों से हर सीजन के बाद उनके संन्यास की अटकलें लगती रही हैं, लेकिन 44 साल के धोनी हर बार मैदान पर लौटकर अपनी अहम भूमिका निभाते नजर आए हैं।
