Sat. Mar 28th, 2026

विदेशी मुद्रा के नाम पर देश भर में करोड़ो रुपये की ठगी, आरोपित गिरफ्तार

9d084e86384a7f8a97ab006c2017f85d 1109439639

रायपुर। विदेशी मुद्रा के नाम पर देश भर में करोड़ो रुपये ठगी करने वाला फरार अंतर्राज्यीय आरोपित अमन शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

पुलिस ने शनिवार को मामले की जानकारी देते हुए बताया कि, गुरुनानक नगर निवासी प्रार्थी हरदीप सिंह होरा ने थाना तेलीबांधा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि, वह ट्रैवल प्लानर नाम से टूर एंड ट्रैवल्स का व्यवसाय करता है, जिसमें एयर टिकट, होटल बुकिंग तथा टूर पैकेज का कार्य किया जाता है।

1 मार्च को 2026 की शाम उन्हें व्हाट्सएप कॉल आया। कॉल करने वाले ने अपना नाम हर्षित अग्रवाल बताया और अमेरिका व लंदन में होटल बुकिंग कराने की बात कही।

प्रार्थी ने व्हाट्सएप चौट के माध्यम से होटल के विकल्प भेज दिए। इसके बाद उक्त व्यक्ति ने पुनः कॉल कर बैंक खाता विवरण मांगा और अगले दिन भुगतान करने की बात कही।

दिनांक 1 मार्च को 2026 को दोपहर में उसने प्रार्थी को करेंसी टॉवर, तेलीबांधा के सातवें फ्लोर स्थित जेनेट को-वर्किंग स्पेस में बुलाया और मैसेज कर बताया कि, 18,000 यूएसडी 2000 जीबीपी साथ लेकर आना, जहां उसके भाई रक्षित अग्रवाल द्वारा भारतीय मुद्रा दे दी जाएगी।

उसी दिन लगभग 2ः40 बजे प्रार्थी वहां पहुंचा और 18,000 यू एस डी तथा 2,000 जी बी पी लेकर गया। वहां मौजूद रक्षित अग्रवाल नोट गिनने की मशीन लाने की बात कहकर केबिन से बाहर चला गया।

इसी दौरान हर्षित अग्रवाल फोन पर प्रार्थी को बातचीत में उलझाकर धोखाधड़ी करते हुए 18,000 यू एस डी व 2,000 जी बी पी (भारतीय मुद्रा लगभग 19,47,400 रुपये) को लेकर फरार हो गया।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपितों के विरुद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 103/2026 धारा 318(4), 3(5) बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

एण्टी क्राईम एण्ड साईबर तथा तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा प्रकरण में आरोपित प्रोसेनजित चक्रवर्ती निवासी पश्चिम बंगाल तथा मयंक शर्मा निवासी कोशली हरियाणा।

हाल पता – मॉल एवेन्यू रोड अलाया अपार्टमेंट 304 थर्ड फ्लोर थाना हुसैन गंज लखनऊ (उ.प्र.) को गिरफ्तार कर कब्जे से नगदी रकम 4,50,000 रूपये तथा घटना से संबंधित 2 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती 5,70,000 रुपये जब्त कर कार्यवाही किया गया था।

गिरफ्तार आरोपितों से प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपितों के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपित अमन शर्मा के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई।

जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपित अमन शर्मा के संबंध में जानकारी एकत्र कर उसकी पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। अमन शर्मा की पतासाजी करते हुये उसके संबंध में तकनीकी विश्लेषण कर उसे कोलकाता के 24 परगना में लोकेट किया गया।

एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम को कोलकाता के 24 परगना रवाना किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा 24 परगना पहुंचकर आरोपित की पतासाजी करते हुये आरोपी अमन शर्मा को पकड़ा गया।

पूछताछ में आरोपित अमन शर्मा ने बताया कि, वह अपने मामा व अन्य साथियों के साथ मिलकर उक्त घटना को अंजाम देने के साथ-साथ देश भर के अलग- अलग राज्यों में इसी तरीका वारदात के आधार पर ठगी की दर्जनों घटनाओं को अंजाम दे चुका है।

आरोपितों द्वारा महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान, तेलंगाना, तमिलनाडू, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, मध्य-प्रदेश एवं उत्तर-प्रदेश राज्यों के विभिन्न जिलों के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कुल 22 घटनाओं को अंजाम देते हुये लगभग 3 करोड़ रुपये की ठगी किये है।

आरोपितों के विरूद्ध संबंधित थानों में अपराध पंजीबद्ध है। कई प्रकरणों में आरोपियान फरार है, संबंधित थानों से संपर्क कर आरोपी के संबंध में जानकारी साझा की जा रहीं है।

आरोपित अमन शर्मा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से प्रकरण से संबंधित 1 नग मोबाईल फोन जब्त कर प्रकरण में आरोपितों के विरूद्ध धारा 111 बी.एन.एस. जोड़ी जाकर आरोपित के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपितों की पतासाजी कर उन्हें गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।

 

 

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *