इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ऐलान किया है कि ईरान के खिलाफ उनका सैन्य अभियान अभी खत्म नहीं हुआ है और इजरायल को अभी बहुत कुछ करना बाकी है. इजरायल का दावा है कि ईरान के पास अब कोई यूरेनियम संवर्धन केंद्र नहीं बचा है.
दूसरी तरफ, लेबनानी सरकारी मीडिया ने दक्षिणी लेबनान में नए इजरायली हमलों की जानकारी दी है, जिसमें अल-मजादेल और तेबनीन में ड्रोन हमले शामिल हैं. इन हमलों और इजरायल के साथ चल रही वार्ता के विरोध में बेरुत की सड़कों पर जनता का भारी सैलाब उमड़ पड़ा है.
लेबनान के प्रधानमंत्री नवाफ सलाम ने देश की आंतरिक स्थितियों और सुरक्षा का हवाला देते हुए अगले हफ्ते होने वाली अपनी वॉशिंगटन यात्रा और सेक्रेटरी रुबियो के साथ बैठक को रद्द कर दिया है.
नेतन्याहू ने क्या कहा?
प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा है कि ईरान के साथ जंग अभी जारी है, अभी और कदम उठाए जाने बाकी हैं. हालांकि, एक तरफ वे हमले जारी रखने की बात कह रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उन्होंने लेबनान के साथ एक ‘सच्चे शांति समझौते’ की इच्छा भी ख्वाहिश जता रहे हैं. फिलहाल, इजरायली सेना के ड्रोन दक्षिणी लेबनान के कस्बों और गाड़ियों को निशाना बना रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Iran-America Islamabad Talks LIVE: अमेरिका-ईरान वार्ता का पहला दौर खत्म, लेबनान में इजरायल का हमला जारी
लेबनान की राजधानी बेरुत में सरकार की इजरायल के साथ बातचीत के विरोध में बड़े प्रदर्शन हो रहे हैं. लोग इजरायली शासन के साथ बातचीत की निंदा कर रहे हैं और ‘प्रतिरोध’ के प्रति एकजुटता दिखा रहे हैं. इस जनाक्रोश के बीच पीएम नवाफ सलाम ने अपनी अमेरिका यात्रा रद्द कर दी है. उन्होंने कहा कि इस संकट के वक्त में देश की एकता और सुरक्षा बनाए रखना उनका प्राथमिक कर्तव्य है.
—- समाप्त —-
