Fri. Apr 3rd, 2026

 सनराइजर्स हैदराबाद ने केकेआर के खिलाफ 65 रनों से दर्ज की जीत 

blank

आईपीयल : इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का छठा मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच में खेला गया। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद का पूरी तरह से दबदबा देखने को मिला जिसमें वह 65 रनों से मैच को अपने नाम करने के साथ इस सीजन में अपनी जीत का खाता भी खोल लिया है। इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 8 विकेट के नुकसान पर 226 रनों का स्कोर बनाया है। हैदराबाद की तरफ से बल्लेबाजी में हेनरिक क्लासेन के बल्ले से जहां 52 रनों की पारी देखने को मिली तो वहीं अभिषेक शर्मा ने 48 जबकि ट्रैविस हेड ने 46 रनों की पारी खेली। केकेआर की तरफ से गेंदबाजी में ब्लेसिंग मुजरबानी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए, जबकि वैभव अरोड़ ने 2 तो वहीं कार्तिक त्यागी और अनुकूल रॉय ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम जब टारगेट का पीछा करने उतरी तो उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही और 30 के स्कोर पर उन्होंने अपना पहला विकेट फिन एलन के रूप में गंवा दिया। यहां से रहाणे और अंगकृष रघुवंशी के बीच में 37 रनों की छोटी साझेदारी देखने को मिली। रहाणे इस मैच में 8 रनों की पारी खेलने के बाद पवेलियन लौट गए। रघुवंशी एक छोर से केकेआर की पारी को संभाले रखने की कोशिश करते दिखे जिसमें उनके बल्ले से 52 रनों की पारी देखने को मिली।

रिंकू सिंह से इस मैच में बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह भी अहम समय पर 35 के निजी स्कोर पर अपना विकेट गंवा बैठे। केकेआर की टीम इस मैच में 16 ओवर्स में 161 रनों के स्कोर बनाकर सिमट गई और उसे लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा। सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से गेंदबाजी में जयदेव उनादकट ने सबसे ज्यादा तीन विकेट हासिल किए तो वहीं ईशान मलिंगा और नीतीश रेड्डी ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा हर्ष दुबे भी एक विकेट लेने में कामयाब रहे।

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *