Published on: 24-Mar-2026
Updated on: 24-Mar-2026
विषय सूची
गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि
मुख्यमंत्री योगी की अध्यक्षता में सोमवार को कैबिनेट बैठक हुई। इसमें 37 में से 35 प्रस्तावों को मंत्रिपरिषद की मंजूरी मिली। सरकार ने किसानों को बड़ी सौगात देते हुए गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में 160 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी का ऐलान किया। इससे किसानों में खुशी की लहर है। आइए जानते हैं, कि सरकार के इस फैसले पर किसानों की क्या प्रतिक्रिया सामने आई है।
किसानों में ख़ुशी का माहौल
उत्तर प्रदेश में इस बार गेहूं के दाम बढ़ने से किसानों के बीच खुशी का माहौल है। सरकार ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) बढ़ा दिया है, जिससे किसानों को अपनी फसल का बेहतर दाम मिलने की उम्मीद है। पहले के मुकाबले इस बार गेहूं का रेट ज्यादा तय किया गया है, जिससे किसानों को कुछ आर्थिक राहत मिल सकती है।
मुख्यमंत्री योगी की अध्यक्षता में सोमवार को कैबिनेट बैठक हुई। इसमें 37 में से 35 प्रस्तावों को मंत्रिपरिषद की मंजूरी मिली। सरकार ने किसानों को बड़ी सौगात देते हुए गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य (Minimum Support Price) में 160 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी का ऐलान किया।
गेंहू खरीद कब से कब तक होगी?
इस साल 30 मार्च से 15 जून तक गेहूं खरीद होगी। इसके लिए 6500 खरीद केंद्र बनाए गए हैं। गेहूं के लिए MSP 2585 रुपए प्रति क्विंटल तय की है। यह बीते साल के दाम 2425 रुपए से 160 रुपए प्रति क्विंटल ज्यादा है। गेहूं खरीद का लक्ष्य 50 लाख मीट्रिक टन रखा गया है। बिचौलियों पर लगाम के लिए अभी से रजिस्ट्रेशन पोर्टल खोल दिए गए हैं। खरीद प्रक्रिया 8 एजेंसियों के माध्यम से होगी। इनमें एफसीआई, यूपी मंडी परिषद, पीसीएफ, पीसीय, यूपीएसएस, नैफेड और एनसीसीएफ, नैफेड और एनसीसीएफ शामिल हैं।
किसानों ने इसको लेकर क्या कहा?
गोंडा जिले के विकासखंड पंडरी कृपाल के प्रगतिशील किसान मनीष कुमार मिश्रा का कहना है कि गेहूं का रेट बढ़ने से उन्हें काफी खुशी है। पहले रेट 2425 प्रति कुंटल था, जिसमें 160 रुपए बढ़ाया गया है और जो इस समय रेट निर्धारित हुआ है, उस हिसाब से गेहूं का रेट 2585 रुपए प्रति कुंटल के हिसाब से किसान भाइयों का गेहूं खरीदा जाएगा।
उन्होंने मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री को धन्यवाद दिया और कहा कि किसान के लिए बहुत बड़ा फैसला है, जिससे किसानों की आय बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि इस बार गेहूं की फसल भी काफी अच्छी लगी हुई है। 23 मार्च 2026 को कैबिनेट बैठक में गेहूं का रेट 160 रुपए प्रति कुंटल बढ़ने से किसानों में खुशी का लहर है।
मौसम के अनुकूल अच्छी रही फसल
मनीष कुमार मिश्रा ने यह भी बताया कि इस बार गेहूं की फसल काफी अच्छी है। मौसम भी खेती के लिए अनुकूल रहा है, जिससे उत्पादन बढ़ने की उम्मीद है। ऐसे में अगर सरकार समय पर गेहूं की खरीद करती है, तो किसानों को और ज्यादा लाभ मिल सकता है। किसान श्री भूखन बताते हैं कि गेहूं का रेट बढ़ना किसानों के लिए राहत भरी खबर है। अब किसानों की नजर इस बात पर है कि खरीद प्रक्रिया सही समय पर और सही तरीके से हो, ताकि उन्हें बढ़े हुए MSP का पूरा फायदा मिल सके।
योगी सरकार ने बढ़ाया गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य
मुख्यमंत्री योगी की अध्यक्षता में सोमवार को कैबिनेट बैठक हुई। इसमें 37 में से 35 प्रस्तावों को मंत्रिपरिषद की मंजूरी मिली। सरकार ने किसानों को बड़ी सौगात देते हुए गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में 160 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी का ऐलान किया। इससे किसानों में खुशी की लहर है। आइए जानते हैं, कि सरकार के इस फैसले पर किसानों की क्या प्रतिक्रिया सामने आई है।
किसानों में ख़ुशी का माहौल
उत्तर प्रदेश में इस बार गेहूं के दाम बढ़ने से किसानों के बीच खुशी का माहौल है। सरकार ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) बढ़ा दिया है, जिससे किसानों को अपनी फसल का बेहतर दाम मिलने की उम्मीद है। पहले के मुकाबले इस बार गेहूं का रेट ज्यादा तय किया गया है, जिससे किसानों को कुछ आर्थिक राहत मिल सकती है।
मुख्यमंत्री योगी की अध्यक्षता में सोमवार को कैबिनेट बैठक हुई। इसमें 37 में से 35 प्रस्तावों को मंत्रिपरिषद की मंजूरी मिली। सरकार ने किसानों को बड़ी सौगात देते हुए गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में 160 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी का ऐलान किया।
गेंहू खरीद कब से कब तक होगी?
इस साल 30 मार्च से 15 जून तक गेहूं खरीद होगी। इसके लिए 6500 खरीद केंद्र बनाए गए हैं। गेहूं के लिए MSP 2585 रुपए प्रति क्विंटल तय की है। यह बीते साल के दाम 2425 रुपए से 160 रुपए प्रति क्विंटल ज्यादा है। गेहूं खरीद का लक्ष्य 50 लाख मीट्रिक टन रखा गया है। बिचौलियों पर लगाम के लिए अभी से रजिस्ट्रेशन पोर्टल खोल दिए गए हैं। खरीद प्रक्रिया 8 एजेंसियों के माध्यम से होगी। इनमें एफसीआई, यूपी मंडी परिषद, पीसीएफ, पीसीय, यूपीएसएस, नैफेड और एनसीसीएफ, नैफेड और एनसीसीएफ शामिल हैं।
किसानों ने इसको लेकर क्या कहा?
गोंडा जिले के विकासखंड पंडरी कृपाल के प्रगतिशील किसान मनीष कुमार मिश्रा का कहना है कि गेहूं का रेट बढ़ने से उन्हें काफी खुशी है। पहले रेट 2425 प्रति कुंटल था, जिसमें 160 रुपए बढ़ाया गया है और जो इस समय रेट निर्धारित हुआ है, उस हिसाब से गेहूं का रेट 2585 रुपए प्रति कुंटल के हिसाब से किसान भाइयों का गेहूं खरीदा जाएगा।
उन्होंने मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री को धन्यवाद दिया और कहा कि किसान के लिए बहुत बड़ा फैसला है, जिससे किसानों की आय बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि इस बार गेहूं की फसल भी काफी अच्छी लगी हुई है। 23 मार्च 2026 को कैबिनेट बैठक में गेहूं का रेट 160 रुपए प्रति कुंटल बढ़ने से किसानों में खुशी का लहर है.
मौसम के अनुकूल अच्छी रही फसल
मनीष कुमार मिश्रा ने यह भी बताया कि इस बार गेहूं की फसल काफी अच्छी है। मौसम भी खेती के लिए अनुकूल रहा है, जिससे उत्पादन बढ़ने की उम्मीद है। ऐसे में अगर सरकार समय पर गेहूं की खरीद करती है, तो किसानों को और ज्यादा लाभ मिल सकता है। किसान श्री भूखन बताते हैं कि गेहूं का रेट बढ़ना किसानों के लिए राहत भरी खबर है। अब किसानों की नजर इस बात पर है कि खरीद प्रक्रिया सही समय पर और सही तरीके से हो, ताकि उन्हें बढ़े हुए MSP का पूरा फायदा मिल सके।
मेरीखेति प्लैटफॉर्म आपको खेती-बाड़ी से जुड़ी सभी ताज़ा जानकारियां उपलब्ध कराता रहता है। इसके माध्यम से ट्रैक्टरों के नए मॉडल, उनकी विशेषताएँ और खेतों में उनके उपयोग से संबंधित अपडेट नियमित रूप से साझा किए जाते हैं। साथ ही वीएसटी, स्वराज, आयशर, न्यू हॉलैंड और मैसी फर्ग्यूसन जैसी प्रमुख कंपनियों के ट्रैक्टरों की पूरी जानकारी भी यहां प्राप्त होती है।