Thu. Mar 5th, 2026

सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की घटी कीमत

023f4161f829e2cfd5500959510cfcbb 146427941

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में सोना और चांदी के भाव में आज मामूली गिरावट का रुख नजर आ रहा है। कीमत में आई इस कमजोरी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 1,22,990 रुपये से लेकर 1,23,140 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,12,740 रुपये से लेकर 1,12,890 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी की कीमत में भी कमजोरी आने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 1,51,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,23,140 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,12,890 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,22,990 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,12,740 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,23,040 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,12,790 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,22,990 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,12,740 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 1,22,990 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,12,740 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,23,140 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,12,890 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,23,040 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,12,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,23,140 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,12,890 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने की कीमत घटी है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,22,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,12,740 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

 

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *