Fri. Mar 20th, 2026

सीना, सिर और पैर… पवन सिंह के तेवर देख धर्मेंद्र ने इन तीन शब्दों की दी थी बड़ी सीख जो आज भी पावर स्टार को है याद

dharmendra pawan 2025 11 774ee11356721ca07fb54e778dfe2796

पटना. हिंदी सिनेमा के अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत नाजुक बनी हुई है. वे मुंबई के ब्रेच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं. डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में रखा है और वेंटिलेटर पर हैं. 89 वर्षीय धर्मेंद्र को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत पर 10 नवंबर को अस्पताल ले जाया गया. परिवार ने कहा है कि उनकी स्थिति स्थिर है, लेकिन निगरानी में हैं. अभिनेत्री, सांसद और धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी ने अपील की है कि सभी उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करें. इसी बीच बिहार चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग हो रही है और भोजपुरी गायक और अभिनेता पवन सिंह सक्रिय हैं. बिहार चुनाव के बीच बात पवन सिंह और धर्मेंद्र के मुलाकात और उनकी (धर्मेंद्र) एक पुरानी सीख को याद किया जा रहा है.पवन सिंह ने बीते दिनों मीडिया से बात करते हुए बताया था कि 2013 में फिल्म ‘देश-परदेस’ के सेट पर धर्मेंद्र ने उन्हें सलाह दी थी जो आज भी उन्हें याद है और जीवन भर इस सीख पर अमल करते रहेंगे.

पवन सिंह ने बताया कि तब अभिनेता धर्मेंद्र ने कहा था, “पवन बेटा, जीवन में पैर जमीन पर दबाकर रखना. सीना चौड़ा करके चलना लेकिन सिर थोड़ा झुकाकर चलना.” पवन सिंह ने एक इंटरव्यू में कहा कि यह सीख उन्हें आज भी याद है. वे बोले, “धरम पाजी की यह बात राजनीति में भी काम आती है. बिहार चुनाव में जनता की सेवा के लिए सिर झुकाकर चलना जरूरी है.” पवन सिंह ने धरम पा जी से अपनी मुलाकात की बात मीडिया से विस्तार से बताई है.

‘देश-परदेस’ के सेट की वो मुलाकात

बात साल 2013 की है. फिल्म देश-परदेस की शूटिंग के दौरान पवन सिंह पहली बार धर्मेंद्र से आमने-सामने मिले थे. धर्मेंद्र की वैनिटी वैन में बुलावा आया था. पवन उस पल को याद करते हुए कई बार भावुक हो चुके हैं. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था-धरम पाजी से मिलना किसी भगवान से मिलने जैसा था. मैं उस वक्त नया था, डर भी लग रहा था, लेकिन उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा- ‘आओ बेटा, बैठो.’ फिर वो बोले-‘जिंदगी में जब ऊंचा उड़ो तो जमीन को कभी मत भूलना. पैर दबा कर चलना.’ पवन सिंह ने कहा उनकी वो बात मेरी आत्मा में उतर गई. आज जब धर्मेंद्र की तबीयत नाजुक है तो पवन सिंह उसी बात को बार-बार दोहरा रहे हैं. उनके करीबी बताते हैं कि उन्होंने कहा- धरम पाजी की यह बात हर बार मंच पर जाने से पहले उनको याद आ जाती है.

pawan dharmendra 2025 11 475dce23c77928592e67fe81852b1d14
धर्मेंद्र की तबीयत नाजुक, ब्रेच कैंडी अस्पताल में भर्ती. पवन सिंह ने उनकी सीख को बिहार चुनाव में याद किया.

बिहार की राजनीति और पवन को धर्मेंद्र की सीख

दिलचस्प यह है कि बिहार विधानसभा चुनाव के माहौल में पवन सिंह भी अब एक्टिव हैं. कई मंचों पर वो जनता से सीधा संवाद कर रहे हैं. राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि पवन सिंह मंच से आते हैं तो उनका जोश वाला तेवर रहता है पर अहंकार बिल्कुल नहीं. शायद यही धर्मेंद्र की सीख का असर है. राजनीति के जानकार कहते हैं कि भोजपुरी स्टार्स में पवन सिंह की लोकप्रियता इसीलिए अलग है, क्योंकि वे मंच पर ‘सुपरस्टार’ होकर नहीं, ‘जमीन पर रहने वाला बेटा’ बनकर आते हैं. शायद वह धरम पा जी की बात याद रखते हैं कि- सीना चौड़ा रखिये लेकिन सिर झुका के चलना चाहिए.

‘ही-मैन’ की इंसानियत और ‘पावर स्टार’ की विनम्रता

बता दें कि धर्मेंद्र जितने बड़े अभिनेता रहे हैं उससे कहीं बड़े इंसान माने जाते हैं. उनकी विनम्रता का असर उन तमाम कलाकारों पर पड़ा जो छोटे शहरों से सपनों का झोला लेकर मुंबई पहुंचे. पवन सिंह भी उन्हीं में से एक हैं. धर्मेंद्र ने जो कहा-सीना चौड़ा रखो, लेकिन सिर झुका कर चलो. वह बात शायद उस छोटे शहर के लड़के के दिल में हमेशा के लिए अंकित हो गई. पवन सिंह धर्मेंद्र की बातों को दोहराते हैं- धरम पाजी की बात आज भी मेरे रास्ते में जलती हुई लालटेन की तरह है. जब भी मैं मंच पर जाता हूं, उनकी मुस्कुराहट और वो बात याद आती है- सीना चौड़ा रखना पर सिर झुका कर चलना बेटा.

धरम पाजी की दी सीख अब जिंदगी का मंत्र

बता दें कि पवन सिंह ने 2024 में लोकसभा चुनाव में काराकाट संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे. अब फिर से वह बीजेपी के साथ सक्रिय हैं. इस बीच उनके व्यवहार में विनम्रता की चर्चा आम लोगों के बीच भी होती है. स्टारडम के बावजूद पावर स्टार पवन सिंह की व्यवहार कुशलता और आम लोगों से उनका कनेक्ट सुर्खियों में है. जाहिर है पवन सिंह की यह बात इस बात का सबूत है कि सिनेमा सिर्फ परदे की दुनिया नहीं, बल्कि उन रिश्तों (धर्मेंद्र और पवन सिंह का संबंध और उनकी सीख याद रखना) की कहानी है जो पीढ़ियों को जोड़ती हैं. पवन सिंह के शब्दों में-धरम पाजी की सीख हर वक्त साथ है वो सिर्फ अभिनेता नहीं एक रास्ता दिखाने वाले इंसान हैं.

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *