Thu. Mar 5th, 2026

सुखोई-30 असम में रडार से गायब, पायलट लापता; कार्बी आंगलोंग की पहाड़ियों में जोरदार धमाके सुने गए

PTI9 17 2019 000072B 3 2025 10 5cc1fcba5bea1629898f3548c9389634 scaled

Agency:एजेंसियां

Last Updated:

असम के कार्बी आंगलोंग जिले में एयरफोर्स का सुखोई Su-30MKI विमान अचानक रडार से गायब हो गया. जोरहाट से उड़ान भरते समय शाम 7 बजे चोकीहोला के पास से उसका पता नहीं चल रहा है. पायलट के बारे में भी कोई जानकारी नहीं है. सर्च ऑपरेशन जारी है.

सुखोई-30 असम में रडार से गायब, पायलट लापता; पहाड़ियों में धमाकेZoom

Su-30MKI के असम में क्रैश होने की खबर है. (फाइल फोटो/PTI)

असम के कार्बी आंगलोंग जिले में एयरफोर्स का एक सुखोई Su-30MKI लड़ाकू विमान लापता होने की खबर है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह विमान जोरहाट से उड़ान भर रहा था और शाम लगभग 7:00 बजे चोकीहोला के पास नीलिप ब्लॉक के दुर्गम पहाड़ी इलाके में रडार से गायब हो गया.

स्थानीय निवासियों ने शाम 7 बजे के करीब पहाड़ियों से एक बहुत तेज धमाके की आवाज सुनने की जानकारी दी है. धमाके के तुरंत बाद पहाड़ियों से धुएं का गुबार उठता देख आसपास के गांवों में दहशत फैल गई. चोकीहोला के अंतर्गत आने वाले इस पहाड़ी इलाके की भौगोलिक स्थिति बेहद कठिन है, जिससे मौके पर पहुंचना एक बड़ी चुनौती बना हुआ है. स्‍थानीय लोगों की मानें तो व‍िमान क्रैश हो गया है, हालांकि एयरफोर्स ने इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं की है.

सर्च ऑपरेशन की तैयारी, पायलट की तलाश
इस हादसे में एक लड़ाकू पायलट के लापता होने की खबर है. हालांकि वायुसेना की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है, लेकिन अधिकारियों द्वारा जल्द ही बड़े पैमाने पर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन (खोज और बचाव अभियान) शुरू करने की उम्मीद है. रात का समय और दुर्गम इलाका होने के कारण बचाव दल को काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है.

About the Author

authorimg

Gyanendra Mishra

Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for ‘Hindustan Times Group…और पढ़ें

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *